Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

IND Vs AUS Final Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के ​बीच महा मुकाबला, स्टे​डियम पहुंचे ​सचिन तेंदुलकर, उमड़ी फैंस की भीड़

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार को टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए फैंस सहित कई सितारें स्टेडियम पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच का महा मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू हो रहा है। पूरे भारतवर्ष को इंडिया टीम से काफी उम्मीदें लगाई जा रही है।

सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंचे

वहीं, इस खास मौके पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। दरअसल, वह मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान भी नजर आए थे।

फाइनल मैच की शुरूआत दोपहर 2 बजे से

जानकारी के अनुसार, फाइनल मैच की शुरूआत दोपहर 2 बजे से होनी है। लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी है। कयास लग रहे है कि, स्टेडियम में सवा लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीदें हैं।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। वह आठवीं बार फाइनल में उतरेगा। उसने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने में सफल हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img