Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

  • दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन : शार्दुल ठाकुर ने झटके सात विकेट, भारत ने द. अफ्रीका को पहली पारी में 229 रन पर समेटा
  • भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर बनाए 85 रन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर 7 विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 229 रन पर निपटाकर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने से रोक दिया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं और उसके पास 58 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी।

शार्दुल ने अपने करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किये। शार्दुल ने किसी भारतीय गेंदबाज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। शार्दुल ने हरभजन सिंह के 2010-11 में केप टाउन में 120 रन पर सात विकेट और रविचंद्रन अश्विन के नागपुर में 2015-16 में 66 रन पर सात विकेट लेने के प्रदर्शन में सुधार कर डाला। यह वांडरर्स में किसी गेंदबाज का संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

thakur test scaled

मैथ्यू होगार्ड ने 2004-05 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 61 रन पर सात विकेट लिए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान लोकेश राहुल को मार्को यानसन ने आठ रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत का पहला विकेट 24 के स्कोर पर गिरा। भारत का स्कोर 44 रन पहुंचा था कि मयंक अग्रवाल ने डुएन ओलिवियर की गेंद पर बल्ला हवा में उठा दिया लेकिन गेंद अंदर आकर उनके पैड से टकरा गयी और अम्पायर ने अपनी उंगली हवा में उठा दी।

मयंक ने 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाए। मयंक के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के रूप में दो ऐसे बल्लेबाज मैदान में थे जो पहली पारी में सस्ते में निपट गए थे और खराब दौर से गुजर रहे थे। लेकिन दोनों ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 41 रन जोड़ डाले और भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया। स्टंप्स के समय पुजारा 42 गेंदों में सात चौकों के सहारे 36 रन और रहाणे 22 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत के सभी तेज गेंदबाजों में शार्दुल ही सबसे ज्यादा प्रभावशाली दिखाई दिए।

मोहम्मद शमी को 52 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह को 49 रन पर एक विकेट मिला। शार्दुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत की वापसी कराई और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर ने 11 रन और कीगन पीटरसन ने 14 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 88 रन तक ले गए। शार्दुल ने एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर भारत को दिन की पहली और दक्षिण अफ्रीका की पारी में दूसरी सफलता दिलाई।

एल्गर ने 120 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाए। शार्दुल ने अर्धशतक पूरा कर चुके कीगन पीटरसन को टीम के 101 के स्कोर पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। शार्दुल यहीं नहीं थमे। उन्होंने रैसी वान डेर डुसेन को मात्र एक रन पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा और मेजबान टीम का चौथा विकेट निकाल दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img