- पटेल मंडप में नृत्यांजलि संस्था की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पटेल मंडप में मंगलवार को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां पहला कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शाम के समय आयोजित हुआ। जिसमें देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके उपरांत रात में नृत्यांजलि ग्रुप आॅफ क्लासिकल डांस लखनऊ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें डांस दिवाने फेम कई कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा आयोजित नौचंदी मेला में मंगलवार को सबसे पहले कार्यक्रम का आरंभ पर्णिका श्रीवास्तव (कथक आर्टिस्ट) द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद कथक नृत्य कान्हा रे, अचूतम केसवम कृष्ण दामोदराम, मनमोहिनी गीतों एकल प्रस्तुति पर्णिका के द्वारा दी गई।

इसके बाद नृत्यांजली ग्रुप आॅफ क्लासिकल डांस (डांस दीवाने फेम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार) लखनऊ द्वारा कथक नृत्य क्लासिकल सेमी क्लासिकल, फ्यूजन, सूफी नृत्य की प्रस्तुति दी। सबसे पहले शुभम तिवारी, आस्था मिश्र, प्रिया चांद द्वारा शिव वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद दो लाल, प्रिया, आस्था, प्रज्ञा, पर्णिका के द्वारा उसके बाद रोको न डगर, रंगी सारी गुलाबी चुनरिया, श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन, तेरे इश्क मैं और मुर्शीद खेले होली से कार्यक्रम का समापन हुआ।
संचालन कोमल रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएचओ जितेन्द्र, सरबजीत कपूर, समिति के सदस्य अंकुर गोयल व नरेन्द्र राष्ट्रवादी ने किया। यहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।
रंग बिरंगी रौशनी से नहाया मेला स्थल
नौचंदी मेला अपने भव्य रूप में पहुंच चुका है। यहां मंगलवार को सभी जगहों पर रंग बिरंगी लाइटें नजर आर्इं। बाजार में भीड़ भी काफी संख्या में आनी शुरू हो गई है। अधिकांश दुकानें शुरू हो चुकि हैं और लोगों को वाहन के साथ मेले में अब प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
मेले में बढ़ती भीड़ के चलते सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गर्इं है। पुलिस बल तैनात हो चुका है जो व्यवस्था बनाये हुए है। सोफ्टी की दुकानें, खिलौनों की दुकानें और झूले बच्चों व बड़ों के लिये आकर्षक का केन्द्र बने हुए हैं।

