Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

दुनियाभर में कोरोना: WHO बोला, 17 देशों में मिला वायरस का इंडियन स्ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक 15.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 31.63 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 12.82 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।

फिलहाल 1.93 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.92 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.10 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट दुनिया के 17 देशों में पहुंच चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बताया कि दुनिया में पिछले हफ्ते कोरोना के 57 लाख मामले सामने आए। यह आंकड़े पहली पीक से कहीं ज्यादा हैं। इंडियन स्ट्रेन या B.1.617 वैरिएंट (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) की वजह से ही भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) घोषित किया है।

24 घंटे में 8.85 लाख केस                                                            

बीते दिन दुनिया में 8 लाख 85 हजार 604 संक्रमितों की पहचान हुई और 15,284 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमितों के आंकड़े की बात करें, तो सोमवार को दुनियाभर में आए केस के 42 प्रतिशत मामले सिर्फ भारत में मिले। यहां 3 लाख 79 हजार 459 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

भारत को वैक्सीन नहीं देगा ब्रिटेन                                                      

ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हनूक ने बुधवार शाम साफ कर दिया कि उनके देश के पास कोविड-19 वैक्सीन का ओवर स्टॉक नहीं है। हनूक के मुताबिक ब्रिटेन के पास उसकी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन हैं, इसे एक्सेस स्टॉक नहीं कहना चाहिए। यही वजह है कि हम भारत को वैक्सीन नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा वेंटिलेटर्स और दूसरे जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट्स नई दिल्ली भेजे जा रहे हैं।

हनूक ने कहा कि ब्रिटेन में अब वेंटिलेटर्स की जरूरत नहीं है, लिहाजा अब ये भारत भेजे जा रहे हैं। भारत के पास अपनी वैक्सीन है जो ब्रिटिश टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया के किसी भी ऑर्गेनाइजेशन से ज्यादा वैक्सीन बना रहा है।

फिजी में कोराना का इंडियन वैरिएंट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। महामारी की चेन तोड़ने के लिए फिजी की राजधानी सुवा में बीते दिन ही 14 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था।

इसके महज एक दिन बाद भारतीय वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट चिंता में पड़ गया है। उसे इस बात का डर है कि कहीं इस वैरिएंट के मिलने के बाद देश में कोरोना के मामलों की सुनामी न आ जाए।

फिजी के स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के परमानेंट जेम्स फोंग ने कहा कि मंगलवार को देश में कोरोना के इंडियन वैरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखकर हम डरे हुए हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए                     

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 32,983,695 588,337 25,584,747
भारत 18,368,096 204,812 15,078,276
ब्राजील 14,523,807 398,343 13,091,714
फ्रांस 5,565,852 103,918 4,470,275
रूस 4,787,273 109,367 4,411,098
तुर्की 4,751,026 39,398 4,212,461
ब्रिटेन 4,411,797 127,480 4,206,327
इटली 3,994,894 120,256 3,431,867
स्पेन 3,504,799 77,943 3,192,970
जर्मनी 3,351,474 83,018 2,954,000

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img