- 2014 में कुख्यात के खिलाफ दर्ज हुआ था रंगदारी का मुकदमा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुकीम काला गिरोह के कुख्यात बदमाश मुन्शाद खंद्रावली की कैराना स्थित कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी कराई गई। पेशी के दौरान कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। कोर्ट में पेशी के बाद मुन्शाद को बंदी रक्षक गाड़ी में पुन: दिल्ली की तिहाड़ जेल में ले जाया गया।
मुकीम गिरोह के कुख्यात मुन्शाद खंद्रावली पर कैराना थाने में 2014 में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हैं। वहीं वर्तमान में मुन्शाद दिल्ली की तिहाड जेल में बंद है। जहां से गुरुवार को बंदी रक्षको की गाडी मुन्शाद को कड़ी सुरक्षा में लेकर कैराना कचहरी पहुंची। इस दौरान कैराना कोतवाली की सरकारी गाडी भी मौजूद रही।
दिल्ली पुलिस के जवानों ने बदमाश मुन्शाद खंद्रावली की रंगदारी के मुकदमें में कैराना स्थित अपर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। बदमाश को कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस वापस बंदी रक्षक गाड़ी में दिल्ली तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई।

