जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम सोतखेड़ी निवासी आशिया पांच वर्ष पुत्री नदीम जमालपुर महमदबाद के एचएम पब्लिक स्कूल में पढ़ने के वैन से अपने घर से निकली थी। बालिका नर्सरी की छात्रा थी। बालिका के परिजनों के अनुसार गांव से मुख्य मार्ग के मोड़ पर जैसे ही वैन मुड़ी उसकी खिड़की खुल गई और वैन में सवार आशिया और तीन अन्य बालिकाए वैन से नीचे जा गिरी। आशिया का सर सड़क से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत ही गई। जबकि अन्य तीनों बालिकाएं मामूली रूप से घायल हो गई।

