- बीते माह मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हुआ था विवाह
जनवाणी संवाददाता |
भोपा: थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी युवती का विवाह बीते माह मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ब्लॉक मोरना में हुआ था जिसमें बकरा ईद के बाद विवाहिता की रुखसती का समय तय किया गया था परंतु विवाहिता के हाथों की मेहंदी भी ढंग से नहीं सूख पाई थी कि दहेज लोभी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए उसे रुखसत कराने से ही इंकार कर दिया अब युवती का भाई दर-दर की ठोकरें खाकर न्याय की भीख मांग रहा है
थानाक्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी गुलसनव्वर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दस जून को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ब्लॉक मोरना में उसकी बहन शाहिस्ता का विवाह ककरौली थानाक्षेत्र के खेडी फिरोजाबाद निवासी युवक के साथ हुआ था पीड़ित के अनुसार बकरा ईद के बाद उसकी बहन की रूखसती तय हुई थी। आरोप है कि बकरा ईद के 15 दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगो ने लोगों ने विवाहिता में कमियां निकालना शुरू कर दिया व दूल्हे के लिए बुलेट मोटरसाईकिल व एक लाख रूपये व सोने की चैन व मां और पांच बहनो ने सभी के लिए अंगूठी की मांग करना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि वो पहले ही सगाई व लेनदेन आदि की रस्म में करीब 50 हजार रूपये खर्च कर चुके थे। परन्तु ससुराल पक्ष के लोग इससे सन्तुष्ट नही थे धीरे धीरे उसकी बहन की रूखसती का समय आ गया परन्तु आरोपी दूल्हे ने विवाहिता को ले जाने से मना कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे ऐसा लगता है कि आरोपियों ने उसकी बहन की जिन्दगी खराब करने के लिए ही यह विवाह किया था पीड़ित भाई ने ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

