Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

Katrina Kaif: क्या कटरीना कैफ बनने वाली हैं मां? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मनोरंजन जगत में इन दिनों एक ही सवाल सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, क्या कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं? पिछले कुछ वक्त से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, अब तक न तो कटरीना कैफ और न ही उनके पति विक्की कौशल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में कटरीना कैफ की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का दावा है कि इस तस्वीर में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीटीएस तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर वायरल हो रही है, जो संभवत: किसी ऐड के शूट के दौरान की है। इस तस्वीर में कटरीना लाल रंग के गाउन में खड़ी नजर आ रही हैं। जबकि उनके आसपास कैमरे लिए हुए लोग खड़े हैं। तस्वीर दूर से ली गई है, इसलिए थोड़ी धुंधली है। अब इसी तस्वीर के आधार पर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि कटरीना का बेबी बंप नजर आ रहा है। इस तस्वीर में कटरीना काफी सुडौल नजर आ रही हैं और फैंस का मानना है कि उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद विक्की-कटरीना के फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। हालांकि, हम इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करते है।

फैंस ने खुशी की जाहिर

कटरीना की ये तस्वीर एक्स पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर को शेयर कर विक्की-कटरीना को बधाई दे रहे हैं और खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हे भगवान! हमारे विक्की-कैट के बच्चा होने वाला है। उन्हें बधाई, वो अपने बेबी बंप के साथ कितनी प्यारी लग रही हैं। मुझे तो बहुत पहले से पता था कि वो प्रेगनेंट हैं।’ एक अन्य प्रशंसक ने खुशी जताते हुए कहा, ‘ओह माय गॉड! कैट प्रेग्नेंट हैं। वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं।’ कई फैंस अब इस तस्वीर को शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे

बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस निजी समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट भी किया था। अब फैंस दोनों के पहले बच्चे के स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img