Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

गर्मी में खुद को हीट वेव से बचाना होगा बेहद जरूरी

  • लगातार बढ़ रही गर्मी, जागरूक रहकर करें अपना बचाव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है। अनुमान है कि इस बार तापमान काफी ऊपर जा सकता है। देश भर में कई स्थानों पर सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। बढ़ती गर्मी में हमें स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता उपायों को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। तभी हम अपने को इस हीट वेव से बचा सकेंगे। देश के अनेक हिस्सों में हीट वेव का प्रभाव शुरू हो गया है। हालांकि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी उतनी तेजी से गर्मी नहीं बढ़ी है, लेकिन आगामी दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ाने की संभावना है।

इस मौसम में पानी और भोजन से संक्रमण आम बात है। इसलिए बाहर की चीज कम खाएं। गर्मी में शरीर में तेजी से पानी की कमी होती है। इसका ध्यान रखें यह मौसम सर्दी के मुकाबले बैक्टीरिया पर अपने के लिए अधिक अनुकूल होता है। इससे भोजन जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए रखे हुए भोजन का दूसरे दिन सेवन न करें। क्योंकि उसमें बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना अधिक रहती है। अगर काम के लिए बाहर निकल रहे हैं तो सीधे धूप में आने से बचें दोपहर के बजाय जल्दी सुबह काम निपटाना का प्रयास करें। यदि धूप में निकलना ही पड़े तो कोशिश करें कि सिर पर गमछा को ढक कर निकले।

09 5

इन दिनों बुजुर्गों का रखे विशेष ध्यान

आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ेगा और लू से बुजुर्गों को बड़ा खतरा होता है। हल्का दस्त और उल्टी में बर्दाश्त नहीं कर पाते है। इसलिए उनका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अधिक गर्मी के कारण पसीना निकलता है। जिससे शरीर में नमक की कमी होने लगती है इसके लिए ओआरएस या नमक चीनी मिलाकर नींबू पानी पी सकते है।

हीट स्ट्रोक से करें बचाव

अधिक गर्मी लगे या तेज धूप में लंबे समय तक रहने से हीट स्ट्रोक हो जाता है। ऐसी दशा में पसीना भी नहीं निकलता है। हीट स्ट्रोक कई बार जानलेवा भी हो सकता है। धूप या गर्मी से परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए उन्हें इन फ्रूट लगाने की जरूरत होती है तुरंत उपचार मिलने से शरीर को राहत मिल जाती है।

लू लगने वाले लक्षणों को कैसे पहचाने?

जिन लोगों को लू लग जाती है उन्हें अपने शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है और यदि सर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आए तो तुरंत पास के चिकित्सक को दिखाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर सूती गीले कपड़ों से पहुंचे या शरीर के ऊपर पानी का स्प्रे करें आराम न मिलने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर ले जाएं।

सूरज की तपिश से झुलस रहे शहरवासी

मोदीपुरम: सूरज की तपिश से शहरवासी झुलस रहे हैं। एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी अभी ऐसे ही रहेगी और प्रदूषण भी ज्यादा रहेगा। इस समय तापमान दिन में 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है, जो गर्मी को बढ़ा रहा है। गर्मी के बीच दिन में लू भी परेशान कर रही है। थोड़ी राहत देने के बाद मई में गर्मी ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 40 डिग्री के ऊपर तापमान के बीच शहरवासी परेशान हो रहे हैं। गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

04 7

अधिकतम आर्द्रता 38 व न्यूनतम 23 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को बागपत का 221, गाजियाबाद का 235, मेरठ का 209, मुजफ्फरनगर का 225, जयभीमनगर का 253, गंगानगर का 168, पल्लवपुरम का 207 दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि इस समय प्रदूषण और तापमान ज्यादा चल रहा है। अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। कोई सिस्टम बनता हुआ नहीं दिख रहा है। जिस कारण से गर्मी रहेगी और लू और परेशान करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img