Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

गोवंश की दुर्दशा पर जाम,हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

  • बीडीओ को सौंपी ईओ के विरुद्ध तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल : गोवंश की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए हिंदुवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीडीओ को ईओ के विरुद्ध शिकायती पत्र सौंपा। थाना प्रभारी के नाम दिये गए शिकायती पत्र में ईओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर में कहा कि एक गोवंश काफी दिनों से बीमार है। ईओ नगर पंचायत से गोवंश का उपचार कराने की मांग की गई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते अब गोवंश मरणासन्न है।

कस्बा चरथावल में एक गोवंश बीमार अवस्था में मिली थी। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद नेताओं का आरोप है कि गाेवंश को चोट भी लगी थी। जिसकी जानकारी ईओ नगर पंचायत को देते हुए बताया गया था कि गांव अलीपुर में गोवंश पड़ा हुआ है। गाेवंश को कुछ कुत्ते नोच रहे थे, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। चरथावल निवासी पंकज दीप ने आरोप लगाया गाेवंश के बारे में ईओ नगर पंचायत चरथावल को 16 सितंबर को ही जानकारी दे दी गई थी। शनिवार को गोवंश की हालत बिगड़ने पर विश्व हिंदु परिषद तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चरथावल में थाना भवन मार्ग पर जाग लगा दिया। हंगामे की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस तथा पीएसी भी मौके पर पहुंची। हिंदूवादी संगठन से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कर्मचारी निराश्रित गाेवंश

को पशुशाला से बाहर निकाल देते हैं। एक बीमार गोवंश के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बारे में पता चला कि उक्त गोवंश को कुत्ते नोच रहे हैं। आरोप लगाया कि नगर पंचायत ईओ कई गोवंश के मामले में इसी प्रकार की लापरवाही बरत चुकी हैं।

इस मौकेपर पंकज दीप जिला सह संयोजक बजरंग दल, रुपेश त्यागी नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, शिवम कश्यप नगर सह संयोजक, राहुल त्यागी नगरमंत्री, अमित, डॉ०भानु,अंकुर कश्यप, मयंक त्यागी, अंकुर राणा, आर्यन, उत्सव, आशु कश्यप,लाल कश्यप,रवि शर्मा,रविंद्र त्यागी,राहुल त्यागी,नंदकिशोर,गौरव,आकाश, तुषार आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत सीमा से बाहर का मामला है : नीलम पांडेय

नगर पंचायत ईओ नीलम पांडेय का कहना है कि उन्हें देर रात 8 बजे एक गोवंश के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके लिए पंचायत कर्मचारियों को इस संंबंध में निर्देशित किया गया। बताया कि कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है। बताया कि फिर जानकारी मिली कि गांव अलीपुर क्षेत्र में इस तरह की गाय घायल अवस्था में थी। वह क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा से बाहर है। बावजूद उन्होंने कर्मचारियों को आदेशित किया कि वह गाेवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवाए। ईओ ने कहा कि उनके विरुद्ध साजिश रची जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img