Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू संभाग के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गया है। बता दें कि थानामंडी क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी।

खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस सुरक्षाबलों के घेरे में दो आतंकी घिरे हो सकते हैं।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि थानामंडी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के एक जेसीओ(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) को गोली लग गई। आनन-फानन उनको नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इससे पहले थानामंडी क्षेत्र में छह अगस्त को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। आतंकियों का एक समूह दक्षिण कश्मीर से राजोरी पहुंचा था। खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू संभाग में हमले की योजना बना रहे हैं।

जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

एलओसी से सटे गांव में दिखे संदिग्धों पर वीडीसी सदस्य ने की फायरिंग

उधर, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना और पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया है। जिले के गांव कनौइयां के वीडीसी सदस्य सुमित कुमार ने बीती रात संदिग्धों को देखा।

जिन्हें रोकने के लिए आवाज दी। इस दौरान संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद सुमित कुमार ने संदिग्धों पर फायरिंग की और इसकी जानकारी पुलिस को दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी के साथ अन्य सुरक्षाबलों के जवान गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ करने के बाद तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हुलिए के आधार पर जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img