Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप-20, आज 17 अक्टूबर दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें


01.. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी ने भी किया मतदान।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गुप्त मतदान करेंगे।

01 SONIA RAHUL PRAYANKA


02.. मनीष सिसोदिया से सीबीआई का पूछताछ जारी। सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में संजय सिंह।

राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। उधर, प्रदर्शन कर रहे कई ‘आप’ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य कई और नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

02 AAP


03.. निर्विरोध चुनी जा सकती हैं अंधेरी पूर्व से शिवसेना प्रत्याशी ऋतुजा। भाजपा ने अपना प्रत्याशी वापस लिया।

मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा ने आज अपने प्रत्याशी का नाम वापस लेने का एलान कर दिया। इसके साथ ही शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की ऋतुजा लटके के निर्विरोध विधायक चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

03 SHIVSENA


04.. दिल्ली में स्वाति मालीवाल के घर पर हमला। गाड़ियों में की गई तोड़फोड़।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर के बाहर सोमवार को हमला हुआ है। जिसमें उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। इसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ट्वीट कर दी है।

04 DELHI


05.. मानहानि केस में मनोज तिवारी की याचिका खारिज। शिकायत के बाद जारी हुआ था समन।

मनीष सिसोदिया द्वारा दायर मानहानि मामले में शीर्ष अदालत ने मनोज तिवारी की याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, इस केस में मनोज तिवारी ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा जारी समन आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

05 MANOJ TIWARI


06.. रूस ने यूक्रेन के कीव शहर में बरपाया कहर। कामिकेज ड्रोन से किए हमले।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर बड़ा हमला बोला है। कामिकेज ड्रोन से किए गए कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा है। कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

06 KEEV


07.. आरबीआई और सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस। बैंक लोन फ्रॉड केस में दायर हुई थी याचिका।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दाखिल एक केस में आरबीआई और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। बता दें कि स्वामी ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर बैंक ऋण धोखाधड़ी केस में आरबीआई के नामित निदेशक की कथित भूमिका की सीबीआई जांच की मांग की थी।

07 SUBRAMANIYAN


08.. फिल्म ‘हड्डी’ के निर्माता को पुलिस ने लिया हिरासत में। ओटीटी पर फिल्म मंजूर कराने का है केस।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ के निर्माताओं में से एक संजय सहा उर्फ संजय शाह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संजय पर आरोप है कि उन्होंने ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक दूसरे निर्माता की फिल्म को मंजूरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए।

08 FILM HADDI


09.. भाजपा के मुस्लिम सम्मेलन पर सपा सांसद शर्मनाक बयान। कहा- बिके और डरे हुए मुसलमान हो रहे शामिल।

भाजपा द्वारा लखनऊ में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन को लेकर संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बेहद शर्मनाक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जो बिके और डरे हुए मुसलमान हैं, वही सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

09 SHAFIKURRAHMAN

 


10.. हरिद्वार में हुआ नेताजी का अस्थि विसर्जन। अखिलेश के साथ डिंपल, शिवपाल समेत कई लोग रहे मौजूद।

मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को सोमवार को हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा जी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर नेताजी के बेटे सपा मुखिया अखिलेश यादव, डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, भाई शिवपाल यादव, अभयराम और राजपाल यादव मौजूद रहे। साथ ही परिवार के 20 से ज्यादा लोग शामिल रहे।

10 AKHILESH

 


11.. आगरा के तपन ग्रुप के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा। दयालबाग और रुनकता में एक साथ पहुंची टीम।

आगरा के तपन ग्रुप के दयालबाग स्थित कार्यालय और रुनकता में फैक्टरी पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। बता दें तपन ग्रुप घी का उत्पादन एवं ट्रेडिंग का कारोबार करता है। ग्रुप के चेयरमैन सुरेशचंद्र गर्ग और मैनेजिंग डायरेक्टर उनके बेटे संदीप गर्ग हैं।

11 AGARA INCOME TAX


12.. यूपी में कांग्रेसियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान। लखनऊ मुख्यालय पर पहुंचे कांग्रेस नेता।

लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के नेताओं ने मतदान किया। इस दौरान सभी खुश नजर आए और कांग्रेस मुख्यालय में भी गहमागहमी मची रही।

12 LUCKNOW


13.. बाहुबली नेता विजय मिश्र को तीन साल की जेल। आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा।

बाहुबली नेता विजय मिश्र को आर्म्स एक्ट के मुकदमे में सोमवार के तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में आगरा जेल में निरुद्ध हैं। सोमवार को भदोही कोर्ट में पेश किया गया।

13 VIJAYA MISHRA


14.. यूपी में बंदिशें बेअसर, हवा में बढ़ रहा प्रदूषण। एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ।

ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान लागू होने के बावजूद मेरठ समेत एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। मेरठ प्रदूषण के मामले में एनसीआर में तीसरे नंबर पर रहा। यही हालात रहे तो बुजुर्गों और बीमार लोगों को सांस लेने में तकलीफ होगी।

14 MEERUT 1


15.. एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा। एक हिरासत में, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत।

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में सोमवार को एसओजी की टीम ने नरेश सिंघल की दुकान से करीब 10 लाख रुपए के पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में अफरा तफरी का माहौल है।

15 MEERUT 4


16.. हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार। दंपती की मौत, तीन की हालत गंभीर।

सहारनपुर जिले के नागल थानाक्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक कार की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें कार सवार मेरठ जिले के सरधना निवासी दंपती की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

16 SAHARANPUR


17.. मुजफ्फरनगर के सिसौली से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली। राकेश टिकैत बोले- हल्की पंचायत कर कस्बे को न करें बदनाम।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक दिन पहले सिसौली में हुई जन कल्याण समिति की पंचायत पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिसौली में हल्की पंचायत न करें, इससे कस्बे की छवि खराब होती है।

17 RAKESH TIKAIT


18.. जम्मू-कश्मीर टारगेट किलिंग पर बोले फारूख अब्दुल्ला। कहा, कभी बंद नहीं होगा टारगेट किलिंग।

फारुख अब्दुल्ला ने सांप्रदायिक बयान देते हुए कहा कि घाटी में हो रही टारगेट किलिंग कभी बंद नहीं होगी। अब्दुल्ला ने कहा कि ये तब तक नहीं रुकेगा जब तक इंसाफ नहीं हो जाता।

18 JAMMU KASHMIR


19.. मोहम्मद शमी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर पलटा मैच। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मुकाबले में भारत ने 6 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से मिले 187 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 180 रन ही बना पाई।

19 MOHAMMED SHAMI


20.. मेरठ जिले के कांग्रेसियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान। लखनऊ मुख्यालय पर चल रही वोटिंग।

मेरठ जिले के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मतदान किया। बता दें कि अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं।

20 MEERUT 4

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img