Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 08 दिसंबर 2022


01.. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के करीब। गुजरात में फिर सरकार बनाएगी भाजपा।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर जारी है। इस कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। तो वहीं गुजरात में भाजपा ने अजेय बढ़त बना ली है। फिलहाल 12 दिम्बर को भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

01 GUJRAT HIMACHAL


02.. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार। सबसे आगे प्रतिभा सिंह का नाम।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम पद को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। जिसमें प्रमुख रूप से सबसे आगे प्रतिभा सिंह का नाम चल रहा है।

02 HIMACHAL PRATIBHA


03.. गुजरात कांग्रेस के नेता रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा। विधानसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी।

गुजरात चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

03 GUJRAT RAGHU SHARMA


04.. मैनपुरी से जीतीं सपा कैंडिडेट डिंपल यादव। दो लाख से मतों से भाजपा को हराया!।

मैनपुरी उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने दो लाख से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य हार के करीब पहुंच गए हैं।

04 MAINPURI


05.. आजम खान के गढ़ में खिला भाजपा का कमल। रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी को हराया।

रामपुर सदर सीट पर सपा प्रत्याशी और आजम खान के करीबी आसिम राजा को भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 33702 वोटों से जीत दर्ज की है।

05 RAMPUR


06.. खतौली से सपा रालोद गठबंधन के मदन भैया जीते। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी की हुई हार।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को हराकर जीत हासिल कर ली है।

06 KHATAULI


07.. आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से राजस्थान हलचल तेज। प्रियंका गांधी के करीबी हैं आचार्य।

हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट किया है। जिसके बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

07 PRAMOD


08.. बिहार उपचुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर। कुढ़नी में भाजपा ने जदयू को हराया।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जदयू को बड़ा झटका लगा है। भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को हराया है।

08 BIHAR


09.. चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश यादव हुए एक। प्रसपा का समाजवादी पार्टी में किया विलय।

मैनपुरी उपचुनाव का फाइनल रिजल्ट आने से पहले यूपी की राजनीतिक में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया। शिवपाल यादव की प्रसपा का अब समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। इस दौरान अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के साथ नजर आए।

09 SHIVPAL AKHILESH


10.. हिमाचल प्रदेश में 11 में से नौ मंत्रियों की हार तय। सीएम के अलावा ऊर्जा मंत्री बचा लिए अपनी लाज।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है। अभी तक के रुझानों व नतीजों में 6 मंत्रियों की हालत खराब है। जबकि तीन मंत्री चुनाव हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं।

10 HIMACHAL


11.. कांग्रेस हाईकमान शिमला के लिए रवाना। विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान ने अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सभी बड़े नेताओं को शिमला बुला लिया गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी चल रही है।

11 CHHATISGARH


12.. दिल्ली एमसीडी में शुरू हुई सत्ता की सियासत। मेयर पद को लेकर मचा घमासान।

एमसीडी चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। लेकिन आम आदमी पार्टी में अब मेयर पद को लेकर घमासान मच गया है। उधर, गोपाल राय ने खुली चुनौती दी है कि अगर हिम्मत हो तो भाजपा अपना मेयर बनाकर दिखाए।

12 DELHI


13.. चंद्रचूड़ का मुख्य न्यायाधीश के रूप में एक महीना पूरा। कई बड़े फैसलों पर लगाई मुहर।

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में अपना एक महीना पूरा कर लिया है। कई बार उन्होंने फैसलों में पीठ से अलग राय रखी है। हालांकि उन्होंने कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई।

13 CJI CHANDRCHOOD


14.. बीसीसीआई ने घरेलू सीरीज के लिए जारी किया शेड्यूल। श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।

14 BCCI


15.. राज्यसभा में राकांपा-कांग्रेस ने दिए स्थगन प्रस्ताव। राज्यपाल पर महाराष्ट्र के अपमान का आरोप।

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज राज्यसभा में राकांपा व कांग्रेस ने काम रोको प्रस्ताव के नोटिस दिए। राकांपा व कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी पर महाराष्ट्र के लोगों के अपमान का आरोप भी लगाया।

15 RAJYASABHA


16.. सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस ने बागपत से दबोचा।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपियों को वेस्ट यूपी के बागपत जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

16 BAGHPAT


17.. कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज। विदेश दौरे पर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है।

17 UTTARAKHAND


18.. खतौली में गठबंधन कार्यकर्ताओं का बवाल। मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

मुजफ्फरनगर के खतौली में सपा रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विश्वकर्मा चौक पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने जमकर बवाल काटा और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

18 MUZAFFARNAGAR


19.. मेरठ में आवास विकास परिषद ने की बड़ी कार्रवाई। 100 एकड़ भूमि कराई कब्जा मुक्त।

मेरठ में आवास विकास परिषद की टीम गुरुवार को जगृति विहार पहुंची। टीम ने जगृति विहार एक्सटेंशन योजना की करीब 100 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया। इस दौरान पीएसी, क्यूआरटी समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।

19 MEERUT


20.. हिमाचल के निवर्तमान सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा। बोले- हार की समीक्षा करने की जरूरत।

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है।

20 HIMACHAL

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img