Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

…भाला फेंक अन्नू रानी ने रचा इतिहास, जीता सोना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज मंगलवार को भारत की खिलाड़ी और वेस्ट यूपी के मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता। इसी के साथ अन्नू एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एशियाई खेलों में महिलाओं के भाला फेंक में किसी भारतीय ने स्वर्ण जीता है।

फाइनल में अन्नू ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया। फाइनल में सभी एथलीट को छह प्रयास दिए जाते हैं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रयास को काउंट किया जाता और उसी के आधार पर मेडल तय किए जाते हैं। अन्नू का पहला प्रयास 56.99 मीटर का रहा, दूसरा प्रयास 61.28 मीटर का रहा और तीसरा प्रयास 59.24 मीटर का रहा। तब तक वह दूसरे स्थान पर चल रही थीं। इसके बाद चौथे प्रयास में अन्नू ने 62.92 मीटर दूर भाला फेंका और स्वर्ण पदक तय कर दिया। उनका पांचवां प्रयास 57.66 मीटर और आखिरी प्रयास फाउल रहा। श्रीलंका की दिलहान नदीशा 61.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रजत जीता। वहीं, चीन की हुईहुई ल्यू 61.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

1951 से ही महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा एशियाई खेलों का हिस्सा रही है। एशियाड में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में कुल छह पदक (अन्नू के स्वर्ण को मिलाकर) मिले हैं। इससे पहले 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में बरबरा वेबस्टर ने कांस्य, 1958 टोक्यो एशियाई खेलों में एलिजाबेथ डेवेनपोर्ट ने रजत, 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में एलिजाबेथ डेवेनपोर्ट ने कांस्य, 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में गुरमीत कौर ने कांस्य और 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में अन्नू रानी ने कांस्य जीता था। अब अन्नू रानी ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उनका एशियाई खेलों में दूसरा पदक है।

अन्नू ने भाला फेंक में भारत को कई प्रतियोगिताओं में कामयाबी दिलाई है। वह महिला भाला फेंक में रानी ही हैं। इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अन्नू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक (2021 में खेला गया था) के लिए क्वालिफाई किया था। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाला फेंक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी हैं। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अन्नू ने कांस्य जीता था। इसके अलावा वह 2017 भुवनेश्वर में आयोजि एशियन चैंपियनशिप में कांस्य और 2019 में दोहा में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत जीता था। 2016 में गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में अन्नू ने रजत पदक जीता था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img