Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

जयवीर का शव गांव पहुंचा, माहौल गमगीन

  • परिजनों ने इस मामले में आवाज उठाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में हुए हादसे के दौरान हुई 25 लोगों की मौत के बाद गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक कोहराम मचा हुआ है। हादसे में मारे गए मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव निवासी जयवीर के परिजनों ने इस मामले में आवाज उठाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

बताते चलें मुरादनगर में श्मशान घाट का लेंटर गिरने से रविवार को अंतिम संस्कार में गए 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसी के साथ दर्जनों लोग घायल हुए थे। मृतकों में से एक मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव निवासी जयवीर भी थे। जयवीर कमांडो सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात थे। देर रात पोस्टमार्टम के बाद जयवीर का शव गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।

सोमवार की सुबह मृतक के घर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। जयवीर के परिवार में पत्नी और चार बच्चे बताए जाते हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यदि प्रशासनिक मदद समय से पहुंच जाती तो शायद जयवीर की जान बच सकती थी।

यहां तक कि अस्पताल में भी समय से जयवीर का उपचार नहीं हुआ और उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतक जयवीर के परिजनों ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इसके साथ परिवार के लोगों को उचित मुआवजा भी दिए जाने की मांग की है।

सपा नेता ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

सपा नेता पवन गुर्जर ने नूरनगर में मुरादनगर की घटना को लेकर मृतकों को कैंडल जलाकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेता ने योगी सरकार से पीड़ित परिवारों को 20 लाख मुआवजा व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग की। इस मौके पर वकील मंसूरी, अमजद अली, निशांत भड़ाना, खालिद, महबूब सोलाना, राहुल राणा, आकाश शर्मा, विक्रान्त भड़ाना, सालिक, पिंकू भड़ाना, अनस आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img