जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: बेरखेड़ा निवासी मोहम्मद सगीर पुत्र अब्दुल हमीद बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर मात्र उनके पुत्र इरफान की पत्नी रुबीना ही रहती है। रुबीना अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की रात्रि चोरों ने मेन गेट का तोड़ा और मकान में घुस गए। फिर चोरों ने दोनों कमरों के ताले तोड़े कर फिर सेफ अलमारी को अपना निशाना बनाया। अलमारियों व संदूक में रखी सोने चांदी के जेवर चोरी किया। घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली। इसकी जानकारी रुबीना के मायके में दी। रुबीना ने चोरी गई जेवरात की कीमत लाखों बताई। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी हैं।

