Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

खीरी के नौकर ने खालिदपुर में खाया जहर

  • अस्पताल में मौत, पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने का किया अनुरोध

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालिदपुर में किसान के घर ढाई वर्ष से रह रहे जनपद खीरी के युवक ने जहर खा लिया।उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पिछले ढाई वर्ष से जिला खीरी की तहसील मोहम्मदी अंतर्गत ग्राम गुलौली का मूल निवासी 17 वर्षीय आशुतोष मिश्रा पुत्र रामनिवास मिश्रा खालिदपुर गांव के किसान रकम सिंह के घर रहता था। रकम सिंह ने उसे खेती के कार्य के लिए बतौर नौकर रखा था।

वह रकम सिंह के घर रहकर राहवती इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पड़ताल के हवाले से बताया गया कि कई दिन पूर्व है घर से फरार हो गया था। रविवार सुबह वह वापस खालिदपुर लौटा था। उसने गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो रकम सिंह के परिजनों से मेरठ हॉस्पिटल ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गई खबर के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों को घटना के प्रति सूचित कर दिया गया है। यह भी बताया गया है कि पुलिस ने मामला संवेदनशील होने के कारण चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में खीरी के नौकर द्वारा खालिदपुर में किसान के घर जहर खाने और उसकी अस्पताल में मौत होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर उसके परिजन खीरी से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

अरुण हत्याकांड का मुख्य शूटर हर्ष गिरफ्तार

सरूरपुर: पुलिस ने अरुण हत्याकांड के मुख्य शूटर हर्ष ने सरधना थाने में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद सरूरपुर पुलिस ने आरोपी शूटर को पूछताछ कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस तीन शूटरों को शनिवार को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में एक अन्य शूटर अंकुर फरार है। मीशो आॅनलाइन कंपनी के मैनेजर अरुण प्रजापति गांव ट्योढी थाना बड़ौत जिला बागपत की हत्या उसकी पत्नी अर्चना ने प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से कार दी थी और लूट का ड्रामा रचा था।

इस मामले में पुलिस ने पहले दिन ही घटना को खोलकर अर्चना और उसके प्रेमी सौरभ को जेल भेज दिया था। जबकि फरार तीन शूटरों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अब इस मामले मुख्य फरार शूटर हर्ष ने रविवार सुबह सरधना थाने में सरेंडर कर दिया जिसके बाद स्वरूप पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की और उसके बाद जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि मुख्य शूटर हर्ष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर पूछताछ की गई। जहां उसने भाड़े पर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस में गिरफ्तार आरोपी हर्ष को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरी ओर मामले में अब एक आरोपी अंकुर अब भी फरार चल रहा है।

फौजी के मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

दौराला: थाना क्षेत्र के गांव में शहीद फौजी दीपक के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी, ज्वैलरी, कीमती सामान, कपडेÞ और शहीद फौजी की वर्दी, मेडल और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिए। वलीदपुर निवासी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक सेना में जवान था। 28 सितंबर 2022 को पठानकोट में शहीद हो गए थे। बेटे के शहीद होने पर वह परिवार के साथ शहीद के बच्चों की पढ़ाई के लिए कंकरखेड़ा की उमराव एंक्लेव में रहने लगे।

जिसके चलते वलीदपुर स्थित उनका मकान बंद है। चोरों ने दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने छत में लगा जाल उखाड़कर पांच कमरों के गेट और ताले तोड़कर अलमारी और बेड में रखे चांदी के सिक्के, शहीद फौजी की वर्दी, मेडल, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, 10 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, रूम हीटर, साड़ी और कपडेÞ चोरी कर लिए। रविवार को वलीदपुर मकान पर पहुंचने पर पीड़ित को चोरी का पता चला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच की। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व भी चोरों ने नोएडा में रह रहे किसान किशोर के बंद मकान में चोरी का प्रयास किया थे। जाग होने पर चोर भाग खड़े हुए। चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img