Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

केकेआर ने तोड़ा हार का क्रम

  • कृष्णा ने झटके तीन विकेट, पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी अनुशासित गेंदबाजी और कप्तान इयोन मोर्गन की फार्म में वापसी पर खेली गई नाबाद पारी के दम पर सोमवार को यहां पंजाब किंग्स को 20 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार चार हार के बाद पहली जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स की यह चौथी हार है। इन दोनों टीमों के अब छह मैचों में चार-चार अंक हैं लेकिन केकेआर बेहतर रन गति के आधार पर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले वह अंतिम स्थान पर था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर नौ विकेट पर 123 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों पर 31 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन वह क्रिस जोर्डन थे जिन्होंने 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर स्कोर 120 रन के पार पहुंचाया।

केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन कप्तान मोर्गन (40 गेंदों पर नाबाद 47 रन, चार चौके, दो छक्के) ने राहुल त्रिपाठी (32 गेंदों पर 41 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को शुरू में मिले झटकों से उबारा। केकेआर ने 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। केकेआर की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है। प्रसिद्ध कृष्णा उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन (22 रन देकर दो) और पैट कमिन्स (तीन ओवर में 31 रन देकर दो) ने दो-दो विकेट लिए।

युवा शिवम मावी (13 रन देकर एक) और वरुण चक्रवर्ती (24 रन देकर एक) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। पंजाब के गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। मोएजेस हेनरिक्स, मोहम्मद शमी (25 रन देकर एक) और अर्शदीप सिंह ने पहले तीन ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों नितीश राणा (00) और शुभमन गिल (09) के अलावा सुनील नरेन (00) को आउट करके स्कोर तीन विकेट पर 17 रन कर दिया।

मोर्गन और त्रिपाठी ने इसके बाद बखूबी जिम्मेदारी संभाली। मोर्गन ने शमी पर डीप स्क्वायर लेग में छक्का जड़कर खाता खोला। इसके बाद विशेषकर त्रिपाठी ने नियमित तौर पर गेंद को सीमा रेखा के दर्शन कराए। उन्होंने दीपक हुड्डा की गेंद पर लांग आन पर कैच देने से पहले सात चौके लगाए। मोर्गन ने हुड्डा पर चौका और छक्का जड़कर केएल राहुल को सिखाया कि ऐसे नाजुक मोड़ पर कम अनुभवी गेंदबाज को गेंद सौंपना जोखिम भरा हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img