- आरके इंटर कॉलेज में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत छात्रों एवं छात्राओं के लिए फसलों के संगत विषय पर जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए प्रधानार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को बताया कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गतिविधियों के सम्बंध में सहभागी राज्यों अरूणाचल प्रदेश एवं मेघायल में फसलोंएवं बागबानी के बारे में जानकारी देना है।
इन राज्यों में बागबानी में सेब, अनानास, नासपाती, केला, कीवी आदि फसलों की खेती की जाती है। मसालों में इलायची, काली मिर्च, अदरक के अलावा ज्वार, मक्का, सरसो, धान की खेती होती है। सब्जियों में लौकी, बीन, कद्दू, आलू, अरबी, आदि की फसल होती है, जिन्हें सुखाकर संरक्षित कर लिया जाता है। दालों में राजमा, एवं सोयाबीन की खेती की जाती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरके इंटर कॉलेज के लक्ष्यदीप और सौरभ संयुक्त रूप से प्रथम रहे। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा द्वितीय तथा आरके इंटर कॉलेज की छात्रा बानी सरोहा ने तृतीय स्थान प्रात किया।
प्रतियोगिता कृषि प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न कराई गई। निर्णायक मंडल में आशीष कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह हुड्डा एवं पारूल मलिक रहे। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

