Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

पट्टों की भूमि के विवाद में खूनी संघर्ष में दो घायल, एक रेफर

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: क्षेत्र के आबादगढ में एक वर्ष से चले आ रहे पट्टों की भूमि के विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दो लोग घायल हो गए जिनमें एक को गम्भीर हालत के चलते स्थानीय स्वास्थ केन्द्र से हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष ने महिलाओं पर हमले का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

थानाभवन क्षेत्र का गांव आबादगढ ग्राम पंचायत मसावी का मजरा है। गांव में स्थित एक बंजर भूमि वर्षों से विवाद का कारण बनी हुई है। मंगलवार को इसी भूमि को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें धारदार हथियार चले। एक पक्ष के पीडित सुमित पुत्र राजकुमार ने थाने में तहरीर दी कि गांव की कुछ महिलाएं गांव में स्थित खाली भूमि पर गोबर पाथने गयी थी। इसी दौरान आरोपी आधा दर्जन लोगों ने महिलाओं पर बदनीयत से हमला कर दिया।

26 14

आरोप है कि विरोध के चलते महिलाओं से मारपीट की गयी जिसमें महिलाओं के कपडे फाड दिये गये। इस बीच बचाव कराने आये पीडित सुमित व उसके पिता राजकुमार के साथ आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार को स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर हालत के चलते घायल को हायर सैन्टर रैफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया है।

उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उक्त भूमि को भूमिहीन 9 लोगों विरेन्द्र, धारा, दरिया, मामचन्द, सत्यवान, राजपाल, करेशन, जयपाल व कलीराम के नाम मौजूदा ग्राम प्रधान मरहूम छम्मो बेगम के द्वारा प्रस्ताव के बाद उपजिलाधिकारी द्वारा 11 सितम्बर 219 में 82 व 92 वर्ग गज प्लाट के पट्टे आवंटित किये गये थे। जिसको प्रशासन की मौजूदगी में गत 18 अगस्त 2020 में कब्जे दिलाये गये थे। इसी भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई। समचार लिखे जाने तक मामले में थाने में मौजूद दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img