Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेत्री के घर से चोरी एलईडी के साथ दो गिरफ्तार

  • सोने के आभूषण नहीं मिले, एक चोर अभी भी फरार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: नगर में दस दिन पूर्व भाजपा नेत्री के मकान का ताला तोड़कर एलईडी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों से एलईडी, कपड़ों का बैग बरामद कर कर चालानी कार्यवाही की गई है।

कस्बे के मौहल्ला कानूनगोयान निवासी और बहसजपा ऊन मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु गुप्ता पत्नी अनुज गुप्ता के मकान में दस दिन पूर्व दोपहर के समय चोरों ने मकान में सेंधमारी की थी। चोर कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर लगी एलईडी व आलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे।

घर पहुंचने पर ऋतु गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को नगर के सम्राट रोड वाल्मीकि मंदिर के पास से तासिम पुत्र जमशेद निवासी गोगवान व भोपाल पुत्र रामू निवासी गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने भाजपा नेत्री के घर से चोरी की एलईडी व कपड़ों से भरा बैग बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान की भाजपा नेत्री द्वारा शिनाख्त की गई है।

ऋतु गुप्ता ने बताया घर से चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से घर से चोरी की गई एलईडी व कपडो से भरा बैग मिला है। लेकिन आलमारी से चोरी किये गए सोने के आभूषण नहीं मिले है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ऋतु गुप्ता के मकान में चोरी करने के मामले में जांच के दौरान तीन चोर सामने आए हैं जिनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके जिनके कब्जे से चोरी की गई एलईडी व कपड़ों का बैग बरामद किया गया है। फरार तीसरे युवक की तलाश जारी है। दोनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img