- ग्रांड रामा बिस्तरों समेत कई रेस्टोरेंट-ढाबों पर किया जागरुक
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर में लग्जरी और सफाई के साथ खाना परोसने वाले रेस्टोरेट के संचालक व कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद की टीम ने स्वच्छता को पाठ पढ़ाया है। उन्हें भोजन के रख-रखाव के साथ साफ-सफाई रखने के प्रति जागरुक किया गया।
शामली नगर पालिका परिषद द्वारा पांच जनवरी से 31 मार्च तक स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत गुरुवार को शामली नगर पालिका परिषद की सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव, जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया के साथ टीम ने शहर में कई रेस्टोरेंट और ढाबों पर पहुंचकर संचालकों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। शहर में टंकी रोड स्थित लग्जरी व स्वच्छता के साथ खाना परोसने का दावा करने वाले ग्रांड रामा बिस्तरो रेस्टोरेंट में नगर पालिका के अधिकारी पहुंचे।
उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों को साफ-सुथरे भोजन के रख-रखाव, खाने के आसपास सफाई, रेस्टोरेंट के आसपास सफाई, गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग कूडेदान में डालने का पाठ पढाया तथा जागरुक किया। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों ने हनुमान धाम पर स्थित मिलन प्वाइंट रेस्टोरेन्ट व कुडाना रोड पर स्थित पाल ढाबा रेस्टोरेन्ट में भी जागरुक किया। टीम के साथ विनोद कुमार, आशीष कुमार आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

