Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

थानेदारों के ‘खास’ को पटाखे बेचने का लाइसेंस

  • दीपावली पर पटाखों की यह अवैध गूंज खाकी के कानों में गूंजेगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनसीआर में आतिशबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने के बाद भी पटाखों की खुलेआम बिक्री जारी है। शहर के थानेदारों ने अपने खास चहेतों को पटाखे बेचने का ऐसा गुपचुप लाइसेंस जारी कर दिया है। जिस पर न तो प्रशासन की अनुमति है न ही फायर विभाग की कोई एनओसी। बल्कि दिपावली पर इन पटाखों की अवैध गूंज खाकी के कानों में जरूर गूंजेगी। खाकी की यह मनमानी किसे से छिपे नहीं है। पूर्व में भी इस तरह से खाकी धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री करवाती रही है।

शहर के अधिकांश थाना क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री गुपचुप तरीके से पुलिस थानेदारों के संरक्षण में हो रही है। जबकि एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से हर तरह के पटाखों की बिक्री पर सरकार की ओर से प्रतिबन्ध है। बावजूद इसके कोतवाली थाना क्षेत्र के तीरग्रान से लेकर कई थाना क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री चोरी छिपे की जा रही है। जब बात पुलिस से अवैध पटाखों की बिक्र ी पर की जाती है तो संबंधित थानेदार से लेकर पुलिस अफसर चुप्पी साध लेते हैं।

चूंकि बिना पुलिस की अनुमति के कोई विक्रेता पटाखों की चोरी छिपे बिक्री नहीं कर सकता। कोतवाली ही नहीं शहर के लालकुर्ती थाना, कंकरखेड़ा थाना, परतापुर थाना, नौचंदी थाना, मेडिकल थाना, सदर थाना आदि क्षेत्रों में गोपनीय तरीके से पुलिस के संरक्षण में प्रतिबन्धित पटाखों को बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं इन पटाखा विक्रेताओं ने संबंधित थानेदारों के खास बनकर पटाखे बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है,

लेकिन जब थानेदारों से पटाखों की अवैध बिक्री पर सवाल किये जाते हैं तो ये पल्ला झाड़ने में लग जाते हैं। हैरत की बात ये है कि दीपावली पर पटाखों का यह प्रतिबन्धित कारोबार धड़ल्ले से पुलिस की नाक के नीचे किया जा रहा है। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए भी कोई गाइड लाइन प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन फिर भी शहर में पटाखों की गुपचुप बिक्री जारी है।

एक दो ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हमें नहीं लग पा रहा है कि ये हो पायेगा। जो पटाखे बेचने का, बनाने का है सभी अवैधानिक है। -दिवाकर सिंह, एडीएम सिटी

हमारे यहां कोई रिपोर्ट मांगी नहीं गई है। अभी दो दिन हैं। रिपोर्ट लगेगी तभी अनुमति मिलती है। -संतोष कुमार राय, सीएफओ

एडीएम सिटी से एक बार पता कर लो। क्या डायरेक्शन है। -पीयूष कुमार सिंह, एसपी सिटी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img