जनवाणी संवाददाता |
कैराना: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व में खलल डालने वालों को सूचीबद्ध करने के लिए कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों व उपनिरीक्षकों की बैठक आयोजित की।
एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेम वीर राणा ने समस्त उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्व प्रधानो, निवर्तमान प्रधान, प्रधान पद के उम्मीदवारों व पीएफआई के सदस्यों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।
होलीका दहन स्थलों की भी सूची बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी शस्त्र लाइसेंसों को जमा कराने, शरारती तत्व के खिलाफ धारा 107/116 के तहत कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू व चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्व को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
साथ ही साथ रात्रि में गस्त करते समय वाहनों के हूटर, सायरन व सीटी का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए गए। ऐसे लोगों को चिह्नित करें जिनके खिलाफ पूर्व में गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

