Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

Live Updates : ‘I-N-D-I-A’ करेगी ‘NDA’ से मुकाबला, मुंबई में होगी अगली बैठक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंद और स्वागत है। आज मंगलवार को बेंगलुरू में स्पेशल 26 दलों की महाबैठक में महामंथन होगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता बैठक शुरू हो गई है। देशभर की निगाहें इस बैठक पर टिकीं हैं। अब देखना यह है कि इस महामंथन से किस तरीके का अमृत निकलता है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से महामुकाबले के लिए कितनी कारगर और सटीक रणनीति बनाने में कामयाब होते हैं।

मुंबई में होगी अगली बैठक 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी। खड़गे ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं।

खड़गे बोले                                                

08 KHADGEY

गठबंधन को लीड कौन करेगा, फेस कौन होगा। इस सवाल के जवाब में खड़गे बोले- हम कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं। मुंबई की बैठक में ये 11 नाम तय होंगे। आगे की जानकारी तभी मिलेगी।

ममता बनर्जी बोलीं                               

04 MAMTA BANARJI

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोलीं। उन्होंने कहा- देश में दलित, हिंदू, मुस्लिम हर किसी की जिंदगी खतरे में है। दिल्ली, बंगाल, मणिपुर हो, सरकार बेचना, सरकार खरीदना यही काम सरकार का है। हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है, बीजेपी क्या तुम इंडिया को चैलेंज करोगे?

अरविंद केजरीवाल बोले                               

07 ARVIND KEJRIWAL 1

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- 9 साल में केंद्र सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। इन्होंने एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती, पाताल सब बेच दिया। इनकी सरकार से किसान, व्यापारी हर वर्ग दुखी है। देश में जिस तरह नफरत फैलाई जा रही है, उससे देश को बचाने के लिए हम इकट्‌ठा हुए हैं।

उद्धव ठाकरे बोले                              

18 UDHAV THAKRE e1689684966269

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे बॉलीवुड अंदाज में बोले। उन्होंने कहा- हम देश को बताने आए हैं कि मैं हूं ना। देश हमारा परिवार है। हम अपने परिवार को बचाने एकत्र हुए हैं।

राहुल गांधी बोले                                    

11 RAHUL GANDHI

आज देश की आवाज को दबाया जा रहा है। INDIA नाम इसीलिए चुना गया, क्योंकि लड़ाई NDA और इंडिया के बीच है, मोदी और इंडिया के बीच में है। आपको पता है कि जब कोई इंडिया के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी। भारत के विचार पर हमला हो रहा है, ये हमला बीजेपी कर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है, अरबपतियों का फायदा हो रहा है, जो मोदी के करीबी हैं।

‘INDIA’ करेगी ‘NDA’ से मुकाबला

विपक्षी दलों की बैठक में तय हुआ है कि अब उनके गुट का नाम ‘INDIA’ होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यह विपक्षी गुट पहले UPA के नाम से जाना जाता था। अब यह तमाम विपक्षी दल INDIA गठबंधन का हिस्सा होंगे। इस INDIA की फुल फॉर्म ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस’ रखी गई है।

बेंगलुरू में चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मुझे खुशी है कि 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए मौजूद हैं। अभी हम सबकी मिलकर 11 राज्यों में सरकार है। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें बाहर कर दिया।

खड़गे ने कहा, भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य की दौड़ लगा रहे हैं। उन्हें डर है कि जो एकता उन्हें यहां दिख रही है, उसका नतीजा अगले साल उनकी हार होगी। हर संस्था को विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है। यह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।

बेंगलुरु में बिहार के सीएम नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर

06 13

विपक्षी पार्टियों की बैठक के बीच बेंगलुरु में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सड़कों पर पोस्टर लगे दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का अस्थिर उम्मीदवार बताया गया है। साथ ही इन पोस्टर्स में बिहार में एक ही पुल के दो बार गिरने को लेकर भी नीतीश कुमार की आलोचना की गई है।

दिलचस्प होगा 2024 का महामुकाबला

आज ही विपक्षी दलों की एकजुटता वाली बैठक के अलावा भारतीय जनता पार्टी भी एनडीए घटक दलों की बैठक बुलाई है, यह मीटिंग दिल्ली में होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यानि साफ है कि सत्ताधरी दल भी अपनी ताकत का अहसास विपक्षी दलों कराने वाले हैं। कुल मिलाकर साल 2024 का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

बता दें कि विपक्ष और सत्तापक्ष की बैठकों में कुल 64 पार्टियां शामिल हो रही हैं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में 37 पार्टियों के नेता ही जीत पाए थे। देश में फिलहाल 6 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी, 54 को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिला हुआ है। इसके अलावा 2597 पार्टियां ऐसी हैं, जो सिर्फ चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन कम वोट मिलने से इन्हें मान्यता नहीं मिली है।

भाजपा ने आज एनडीए की मीटिंग में शामिल होने वाले सभी 38 दलों का नाम नहीं बताया है, लेकिन फिलहाल लोकसभा की 543 में से 331 सीटें एनडीए के पास हैं। जिनमें भाजपा की 307 सीटें हैं।

विपक्ष और एनडीए की मीटिंग में कुल 64 पार्टियां शामिल हो रही हैं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में 37 पार्टियों के नेता ही जीत पाए थे। देश में फिलहाल 6 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी, 54 को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा 2,597 पार्टियां ऐसी हैं, जो सिर्फ चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन कम वोट हासिल होने की वजह से इन्हें मान्यता नहीं मिली है।

विपक्षी दलों की बैठक शामिल हुए ये 26 दल

कांग्रेस, TMC, CPI, CPM, NCP, JDU, DMK, AAP, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UTB), RJD, सपा, J&K NC, PDP, CPI (ML), RLD, IUML, केरला कांग्रेस, केरला कांग्रेस(एम), MDMK,  VCK, RSP, KMDK, AIFB, अपना दल (कमेरावादी), मनीथानेया मक्कल काची (MMK).

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img