Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

कारोबारी से लाखों की लूट, पुलिस ने भी टरकाया

  • कैंटर चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर कर बेहोश कर लिया लूट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की शिकायत लेकर पहुंचे अनाज कारोबारी की बजाए मदद के लोहिया नगर पुलिस ने उसे टरका दिया। जिस कारोबारी के साथ लूट की यह कथित वारदात हुई है, वारदात को अंजाम देने वाले उसको लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा के पास रोड के किनारे फेंक कर चले गए। जब उसे होश आया तब वह लोगों की मदद से किसी प्रकार गिरता पड़ता मदद की आस में थाना पहुंचा, लेकिन लोहिया नगर पुलिस ने उसकी मदद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ये है पूरा मामला

अमरोहा के अटारसी निवासी अनाज कारोबारी अहसान अपना अनाज बेचने के लिए आयशर गाड़ी में लादकर हरियाणा के करनाल के लिए निकला। वहां अनाज की बिक्री से उसको तीन लाख की रकम मिली। तीन लाख की यह रकम लेकर वह वापस घर के लिए उसी गाड़ी से लौटने लगा। गाड़ी को शामली निवासी ड्राइवर जावेद चला रहा था। कारोबारी अहसान ने बताया कि लौटते में जब वो कैराना के शामली में पहुंचे तो ड्राइवर जावेद ने उसे चाय नाश्ता कराने के लिए अपने घर चलने को कहा।

कारोबारी इसके लिए तैयार हो गया। जावेद के घर पर पहुंचने पर उसने खाना खाया और चाय पी। उसके बाद जावेद के साथ वह अपने घर के लिए निकल गया। अहसान ने बताया कि जब वो मेरठ के सरधना क्षेत्र में पहुंचा तो उस पर तेजी से बेहोशी छाने लगी और जावेद से नींद लेने की बात कहकर वह चलती गाड़ी में ही सो गया, लेकिन एक दिन पहले बीते शुक्रवार को जब उसकी नींद खुृली तो उसने खुद को सड़क के किनारे पाया।

उस पर नशे की दवा का असर अभी भी बाकि था। राह चलते लोगों से जब उसने पूछा कि कौन-सी जगह है तो बताया गया कि मेरठ का बिजली बंबा रोड। उसने अपनी जेब चेक की तो उसकी जेब में रखी तीन लाख से ज्यादा की नकदी गायब थी। वह समझ गया कि कैंटर चालक जावेद ने ही उसको नशील पदार्थ खिलाकर लूटकर वारदात अंजाम दे डाली। वह लोगों की मदद से थाना लोहिया नगर पहुंचा।

पुलिस ने फेरा मदद की उम्मीद पर पानी

अहसान ने लोहिया नगर थाने पर पहुंचने पर पूरे वाक्यात की जानकारी दी, लेकिन लूटे पिटे अनाज कारोबारी की मदद के बजाय पुलिस ने मामला शामली का बताकर मदद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि बकौल अनाज कारोबारी जब तक वह होश में था तब तक उसके पास अनाज बेचकर जो रकम मिली थी वो मौजूद थी। सरधना तक उसको होश रहा, लेकिन जब जोश आया तो लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास इलाके में खुद को पाया। यानि तीन लाख की जो रकम उसके पास थी वो सरधना से लोहिया नगर के बीच लूटी गयी, लेकिन पुलिस को यह बात वो समझा नहीं समझा नहीं सका और ना-उम्मीद होकर लौट गया।

ये कहना है सीओ का

इस संबंध में सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि अनाज कारोबारी के साथ लूट की वारदात शामली में अंजाम दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नौचंदी पुलिस ने तीन दिन लगाए एफआईआर में

संघर्ष व मारपीट की घटना में एफआईआर दर्ज करने में नौचंदी पुलिस ने तीन दिन का वक्त लगा दिया। मारपीट में कारोबारी के पुत्र के सिर में पांच टांके आए। नौचंदी के कल्याण नगर में खंदक के कपड़ा कारोबारी सोनू खुराना व एलआईसी कर्मी अमृतांशु शर्मा का परिवार रहता है। तीन दिन पहले मामूली सी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गयी थी। कहासुनी बाद में जबरदस्त संघर्ष में तब्दील हो गयी। लाठी-डंडे निकल आए।

आरोप है कि इसमें कपड़ा कारोबारी के पुत्र के सिर में पांच टांके आए। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीन दिन पहले जब यह घटना हुई थी उसी दिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। दरअसल, कुछ लोग दोनों के बीच समझौता करने में लगे थे लेकिन खद्दर व्यापारी किसी भी दशा में समझौते के लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि उनके पुत्र के सिर में पांच टांके आए हैं।

जिन्होंने सिर फोड़ा है उन्हें जेल भिजवा कर ही दम लेंगे। जब तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सकता तो बाद में नौचंदी पुलिस ने एलआईसी अमृतांशु व उनके दोस्त शिवम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना खरखौदा का एक दारोगा दो पक्षों के बीच समझौता कराने में दस हजार की मांग कर रहा है।

शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंची रश्मि खुराना पत्नी मोटी निवासी बिजौली हाल निवासी आई ब्लॉक शेरगढ़ी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका मनोज पुत्र भीम सिंह निवासी धनोटा से एक चेक को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें समझौता हो गया है। उस मामले में समझौता करने के लिए अब दारोगा रिश्वत मांग रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के अरुण उर्फ सोनू खुराना और उनके पुत्र पार्थ पर भी एफआईआर हो गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img