Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

महिला थाने के बाहर प्रेमी ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास

  • प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, जेल भिजवाने की दी धमकी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: प्रेमिका की बेफवाई में एक युवक महिला थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। युवक के शरीर में आग लगने से थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कंबल डालकर और फायर सिलेंडर से किसी तरह आग तो बुझा दी लेकिन चंद मिनट में ही युवक का शरीर करीब 60 प्रतिशत झुलस चुका था। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी और दोनों थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुुंचा और झुलसे युवक को शामली सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में युवक को हायर सैंटर रैफर किया गया है।

27 2

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी विनय कुमार (27) जयवीर ने सोमवार की शाम को करीब सवा पांच बजे महिला थाने के बाहर सड़क पर खुद के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और महिला थाने की तरफ बढ़ने लगा। विनय का एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने भी विनय को विधवा से प्रेम प्रसंग से मनाया किया था लेकिन वह नहीं माना था। अब विधवा ने ही शादी से इंकार कर दिया जिसके चलते उसने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक की हालत चिंताजनक बनाई गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img