Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

चीनी की लोडिंग कराते समय मलकपुर मिल के सेल्स क्लर्क की मौत

  • चीनी के बोरों की ढ़ांग गिरने से दब गया था बोरों के नीचे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: मलकपुर चीनी मिल के गोदाम से वाहनों में चीनी की बोरे लदवाते समय चीनी के बोरों की ढ़ांग गिर गई। नीचे खड़ा सेल्स क्लर्क गिरी ढ़ांग के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो मजदूर भी घायल हो गई। बड़ौत सीएचसी के चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटने या फिर ब्रेन दब जाने का अनुमान लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिल के अधिकारियों ने मृतक के आश्रितों को सांत्वना उसके घर पहुंच कर सांत्वना दी।

मूल रूप से कैराना निवासी हाल निवासी नेहरु रोड बड़ौत संजय जैन पुत्र नरेन्द्र जैन(50) मलकपुर मिल में सेल्स क्लर्क था। वह शुक्रवार को गोदाम में चीनी की लोडिंग करा रहा था। वह चीनी के गोदाम में खड़ा हुआ था। उसके पास ही मजदूर भी काम कर रहे थे। तभी अचानक चीनी के बोरों की ढ़ांग गिर गई।

संजय जैन निकट ही खड़ा था। उसे वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया। चीनी के बोरों में वह दब गया। ढ़ांग गिरने से दो मजदूर भी घायल हो गए। लेकिन उन्हें अधिक चोट नहीं आई। चीनी मिल में काम कर रहे मजदूरों को पता लगा तो सभी दौड़कर आए। किसी तरह से संजय को बाहर निकाला। उसे तुरंत ही कर्मचारी बड़ौत सीएचसी में लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ौत सीएचसी में मिल के अधिकारी व मजदूर भी आए हुए थे। वाणिज्य प्रबंधक विजय जैन ने बताया कि मृतक संजय उसकी मौसी का लड़का था। करीब दस साल से वह मिल में काम कर रहा था। मृतक संजय के दो लड़के हैं। छोटा लड़का 12 साल का है। वहीं मृतक के घर नेहरु रोड बड़ौत पर मिल के अधिकारी व कर्मचारी सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img