Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक-जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने की शिरकत

  • लाभार्थियों ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां गिनाई

संजय तिवारी |

गाजियाबाद/मोदीनगर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदीनगर के कस्बा पतला, निवाडी, खिंदौडा व मतौर में कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कस्बा पतला के चौधरी चरण सिंह आईटीआई कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि बतौर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लक्षित लाभार्थियों खासकर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना है। इतना ही नहीं जनसामान्य को जागरूक करते हुये वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनके अनुभव को साझा करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की चेयरपर्सन रीता चौधरी ने की।

07 12 gzb BJP KI VIKISIT BHARAT SANKALAP YATRA GAV KHINDORA M 2

इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि संभावित लाभार्थियो का चयन करना, स्वच्छता, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबो के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ओर बुनियादी सुविधायें आदि योजनाओं का संतृप्तिकरण करना है।

इस दौरान शिक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया। पंचायत की अधिशासी अधिकारी आंचल पांडे ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 900 तथा स्वच्छता अभियान के तहत 300 शौचालयों व लाभार्थियों को दिये जाने वाले ऋण 100 प्रतिशत दे दिये गये हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक देवेंद्र चौधरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान यात्रा से जुडी झलकियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के संदेश को भी सुनाया गया। उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा नेत्री मीनाक्षी भूटानी, पिंकी चौधरी, कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, निवाडी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, योगेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

07 12 gzb BJP KI VIKISIT BHARAT SANKALAP YATRA GAV KHINDORA M 3

वहीं गांव खिंदौडा के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विधायक डॉ. मंजू शिवाच, जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर मुरादनगर ब्लॉक के प्रमुख राजीव त्यागी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी, जितेंद्र चित्तौडा आदि ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। गांव मतौर, निवाडी में यात्रा को लेकर भी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान, महामंत्री अमित विधापुर, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, आकाश शर्मा, सभासद संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ मोनू धामा, ललित त्यागी, स्वदेश जैन, अमितेज जैन, मनोज विधापुर आदि रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img