जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के जिले अलीपुरद्वार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एक सदियों पुराने वन बंगले में बीती रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

