-
आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा
चेन्नई, भाषा ! दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर क्रिस मौरिस गुरुवार को युवराज सिंह को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनसे पहले एक और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपये की राशि हासिल करने में सफल रहे जिनकी बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जीती। हालांकि मैक्सवेल का इस टी-20 लीग में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है।



