Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

मेडिकल के डाक्टरों ने पोस्टमार्टम को भेज दिया जिंदा युवक

  • पोस्टमार्टम टेबल पर सांस चलती मिली तो वापस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद ही हो गई मौत

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बहन की शादी के कार्ड बाटने निकले युवक को हादसे से पहले लापरवाह सिस्टम ने मार दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने गंभीर घायल जिंदा युवक को मृत घोषित करके मोर्चरी भेज दिया। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव निवासी शगुन शर्मा पुत्र मनोज शर्मा इंटरमीडिएट का छात्र था। आगामी 17 नवंबर को उसकी बड़ी बहन मानसी की शादी थी।

बीते बुधवार को वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बाटने निकला था। रात को वह जैसे ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर अटेरना पुल के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में शगुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए युवक को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान चिकित्सक ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। युवक को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

इससे पहले की टेबल पर पड़े शगुन का पोस्टमार्टम शुरू होता, चिकित्सक ने देखा की उसकी सांस चल रही है। जिंदा युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक बोल भी उठा, मैं जिंदा हूं, मुझे बचा लो। मामले को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। आनन-फानन में युवक को वापस उपचार के लिए पहुंचाया गया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। युवक का शव फिर मोर्चरी पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को साथ ले गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे से पहले सिस्टम ने ले ली जान

शगुन के घर में परिजन दीपावली की तैयारी में लगे थे। परिवार दीपावली की खुशी में मशगूल था। मगर अचानक दुखों का पहाड़ परिवार पर टूट पड़ा। हादसे से पहले लापरवाह सिस्टम ने शगुन की जान ले ली। घायल शगुन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि जिंदा युवक को चिकित्सक ने मृत बता दिया। यदि समय रहते उसका उपचार होता तो जान बच सकती थी।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

बहसूमा: क्षेत्र के गांव रहमापुर में बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो युवक जख्मी हो गये। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:30 बजे रहमापुर निवासी ऐली उर्फ आर्यन पुत्र संजय, भाई अवी एवं नौकर सोनू को बैठाकर खेत से पानी चलाने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही मवाना मुख्य मार्ग पर लौटते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें ऐली उर्फ आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोनू एवं अवी जख्मी हो गये। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उसकी तलाश कराई जा रही है। पीड़ित के पिता ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दीं है।

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पति और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सभी आरोपी फरार हैं। पिलखुवा के मइनुद्दीन की बेटी सना की शादी 2019 में शाहघासा में रहने वाले आरिफ के साथ की थी। सना के भाई मुस्तकीम ने बताया कि शादी के बाद से ही सना को उसके ससुराली परेशान कर रहे थे। एक बार उन्होंने सना को घर छोड़ दिया, लेकिन पंचायत के बाद फिर से आरिफ के साथ भेज दिया गया।

सना के दो बेटे हो गए, लेकिन उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। मुस्तकीम ने बताया कि बुधवार रात को सना को फोन आया कि ये लोग उसे मार देंगे। उसे यहां से ले जाओ। गुरुवार को सना को लेने आते, इससे पहले ही सुबह थाने से फोन आ गया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि सना को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। पति आरिफ व अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी ने संदिग्ध अवस्था में खाया जहर, मौत

बहसूमा: नगर के मोहल्ला मंगल बाजार में एक नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसकी मौत पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी अंजलि (15) पुत्री अजय फौजी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ती चली गई। किशोरी का पिता अजय शराबी है। रोज शराब पीकर घर में पत्नी व पुत्री अंजलि से गाली-गलौज और मारपीट करता है। जिससे त्रस्त किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने मामले में कोई कार्रवाई न करने की लिखित में तहरीर दी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के रास्ते पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिसके चलते एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

बताया गया कि अलीपुर निवासी अब्दुल कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था। वह बुधवार शाम दोस्त कल्लू व अजय के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से अल्लीपुर से हापुड़-मेरठ हाइवे पर जा रहे थे। इस दौरान अल्लीपुर मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे र्इंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया। जिसमें तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें उपचार के दौरान अब्दुल की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉला की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

दौराला: दौराला-मसूरी मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के सामने ट्रक को बचाने के फेर में थाना जानसठ के घटायन गांव निवासी सत्यवीर उर्फ सीटू की बाइक लौहे के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना जानसठ के घटायन गांव निवासी सत्यवीर उर्फ सीटू 30 वर्ष मोदीपुरम स्थित एक कार गैराज पर कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सत्यवीर मोदीपुरम से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

दौराला-मसूरी मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के सामने पहुंचने पर ट्रक को बचाने के फेर में एक मार्केट के सामने लगे लोहे के पोल से टकरा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। युवक शादीशुदा था और उसके एक बेटी मिस्टी व एक बेटा प्रियांश है। सत्यवीर की मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

लावड़: कस्बा लावड़ के अन्दावली मार्ग पर शुक्रवार अलसुबह एक अर्द्धनग्न युवक मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों को पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मृतक की पहचान इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम बीटा निवासी 32 वर्षीय कंवरपाल पुत्र वेदराम के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष इंचौली नरेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

मृतक के बड़े भाई महक सिंह ने बताया कि अविवाहित कंवरपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था तथा शराब पीने का आदी था। उन्होंने बताया कि कंवरपाल मेरठ के किसी अस्पताल में काम करता था। गुरुवार दोपहर वह घर से गया था। रात में घर पर नहीं लौटा। सुबह उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उन्होंने चौकी पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष इंचौली नरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। जिसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। बताया गया है कि यह हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे मेडिकल थाना क्षेत्र के किला रोड पर हुआ। भावनपुर थाना क्षेत्र के समयपुर निवासी बीना पत्नी रामअवतार किला रोड पर पैदल जा रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img