जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में जुलाई 2021 से नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सिलेबस तैयार करने के लिए बुधवार को विवि परिसर में विभागों के विभागध्यक्षों की एक बैठक बुलाई गई है। इसमें बोर्ड आॅफ स्टडीज की मीटिंग तय की जाएगी।
प्रदेश स्तर पर स्नातक के सिलेबस को तैयार कर दिया गया है। जिसमें सभी विवि को अपनी स्थानीय जरुरत के हिसाब से 30 फीसदी तक सिलेबस में बदलाव करने की अनुमति दी गई है। विवि में स्नातक स्तर पर कई नए सिलेबस भी शुरु होने जा रहे है,जिनका छात्र-छात्राओं को रोजगार में काफी लाभ मिलेगा।
वहीं वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स भी शुरु किए जाने है। विवि की ओर से क्वालीफाइंग और फाउंडेशन कोर्स में स्वयं पोर्टल को भी जोड़ा जा रहा है।

