- सोमवार को एक छात्र के पॉजिटिव आने के बाद विवि में मच गया था हड़कंप
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि के हॉस्टल में सोमवार को एक छात्र के पाजिटिव आने के बाद हॉस्टल के अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया था,जिसके बाद मंगलवार को हॉस्टल के सभी छात्रों की जांच कराई गई। जिसमें सभी छात्र नेगेटिव मिले है। इससे विवि प्रशासन ने राहत की सास ली है।
बता दें कि विवि में तीन दिन के अंदर एक प्रोफेसर,विवि रजिस्टार,एक कर्मचारी और एक बीटेक छात्र पॉजिटिव आ चुका है। इसके चलते मंगलवार से शुरु होने वाली बीटेक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था। चीफ वार्डन पीके शर्मा का कहना है कि छात्र के सपंर्क में जो छात्र रहे है उनकी रिर्पोट भी निगेटिव आई है।
वहीं विवि में संचालित कई कोर्सो की परीक्षाएं मंगलवार को शुरु हुई हैं, जिनमें छात्र-छात्राओं को दूर-दूर बिठाया गया और परीक्षा कक्ष में प्रवेश मास्क पहनने के बाद ही दिया गया। इसके लिए विवि स्तर पर अलग से टीम बनाई गई हैं, जो मास्क आदि की चेकिंग करेगी।

