जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम पंचायत पैगापुर में समय माता मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी,डीएम डॉ महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
समय माता मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कराए जाने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा लिया गया। मंदिर के तालाब का जीर्णोद्धार एवं घाट बनाए जाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। समय माता मंदिर में लगने वाले 1 माह के मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक,एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

