Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

भाजपा जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की हुई बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के अवध, काशी, कानपुर व गोरखपुर क्षेत्र के प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का औपचारिक परिचय हुआ।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि संगठनात्मक विकास व संख्यात्मक विस्तार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में भाजपा का मजबूत स्थान बना है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक, सामाजिक क्षेत्र में परिवर्तन स्वाभाविक है। इसलिए जीवन के हर क्षेत्र के परिवर्तन को सकारात्मक रूप में स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्मपाल जी बहुत लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश में काम कर चुके हैं। इसलिए वह उत्तर प्रदेश को बखूबी जानते हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है, दायित्वों का मिलना, बदलना स्वाभाविक प्रक्रिया है और यह संगठन की अच्छी परम्परा भी है। व्यक्ति के बदलने के बाद भी विचार के लिए काम करना हमें पहले से सिखाया गया है। हमारे संगठन का मजबूत वैचारिक आधार है। धर्मपाल जी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन आगे के चरणों में प्रवेश करने वाला है। हमने सारे चुनाव संगठन की सक्रियता व कार्यकर्ताओं की ताकत को एक दिशा में गढ़ने से जीते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अपने मन में एक संकल्प रखना है कि संगठन विस्तार के कार्य को मजबूत करना तथा अपने कार्य को स्थायी रूप देना है और कार्य में गुणात्मक वृद्वि लाना है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम लोग किसी व्यक्ति के लिए नहीं विचारों के लिए काम करने वाले लोग हैं। हम लोग परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू मानते हैं और भारत माता की जय के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सुनील बंसल के नेतृत्व में हमें जो उपलब्धि हासिल हुई है। उसे स्थायित्व प्रदान करना अपना काम है। सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश में लम्बे समय तक काम किया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। हमें समय-समय पर आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। धर्मपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। इसलिए संगठन को सर्वोपरि मानते हुए सामूहिक प्रयास से हम आगे भी कामयाबी हासिल करते रहेंगे।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार का आधार कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन का विस्तार अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे स्थानों पर भी अपनी पहुंच सुनिश्चित करेगा जहां अभी उसकी पहुंच नहीं है। आप सभी कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं, आपके प्रयास, सहयोग और जवाबदेही से संगठन की अनथक यात्रा जारी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तपस्वी हैं। वह बहुत संघर्ष करते हैं। सुनील जी के रहते हुए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं का समायोजन भी हुआ है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में विजय के नए कीर्तिमान बनाएगें।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तपस्वी हैं। वह बहुत संघर्ष करते हैं। सुनील जी के रहते हुए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं का समायोजन भी हुआ है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में विजय के नए कीर्तिमान बनाएगें।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर पार्टी को बुलन्दियों पर पहुंचाया है। कहा कि सुनील बंसल जी ने उत्तर प्रदेश को संगठन मंत्री के रूप में पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक खड़ी की है। कहा कि, 2014 से 2022 तक हुए हर चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी उत्तर प्रदेश में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरे प्रदेश के बारे में अच्छे से जानते हैं। उनके अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से लोकसभा के चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यक्त किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सभी 80 सीटों पर विजयी होगी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2014 से हमारी विजय यात्रा अनवरत जारी है। कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक पार्टी के बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश महामंत्री संगठन के दायित्व पर रहे और सुनील बंसल के मार्गदर्शन में हमने एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा उत्तर प्रदेश में खड़ा किया है। जिसके बल पर हम कई चुनावों में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करा चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img