Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापारियों के हितों के लिए संकल्परत: अशोक गोयल

  • एक दूसरे का सम्मान करें व्यापारी व अधिकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: व्यापारी सुरक्षा फोरम के सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा एक मिशन है जो देश की मजबूती व कौमी एकता के लिए काम करेगा। इस दौरान कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

नगर के वेंकट हॉल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी व्यापारियों का अहम किरदार है। साथ ही जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र एंव देशहित में काम करता है।

उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग देश का वातावरण खराब करने की कौशिश कर रहे हैं, अगर हाथरस में दंगा होता तो सबसे ज्यादा व्यापारियों का नुकसान होता। उन्होने सभी व्यापारी वर्ग समय से टैक्स का भुगतान करें और माल खरीदते एवं बेचते समय बिलों का प्रयोग करने के साथ व्यापारी एकजुटता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकता बेहद जरूरी है।

23 7

व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में हाशिम अहमद समेत कई व्यापारियों का संगठन में शामिल होने पर फूल मालाओ से स्वागत किया गया। प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित सम्मेलन को अमरोहा जिला अध्यक्ष मनोज टंडन, राजीव अग्रवाल, जीएसटी कमिश्नर नीरज सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर अशोक गोयल ने संजीव अग्रवाल की संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना की।

सम्मेलन में सूर्यवंश गोयल, यदु ऐरन, कमलेश कुमार, संजीव दीवान, अनिल, अनुप अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, विष्णुचंद, अजय मावे वाले, रमेश, सतीश राजपूत, संदीप तायल, अजय अग्रवाल,,अंकुर अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, तनु गोयल, विपिन चौहान इंद्राणी गोयल, डा. राजीव अरोड़ा, पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आसिम, मौ. आबिद, सुनील राजपूत, दीपक गोयल, मंजु जोहरी, नीरज सिंघल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img