जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: महानगर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नगर निगम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के सूरजकुंड वाहन डिपो से करीब दर्जनभर वाहन गढ़ रोड और आसपास के इलाकों में सेनीटाइज करने के लिए भेजे गए।
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया जिन इलाकों में संक्रमित मिल रहे हैं जिन्हें हॉटस्पॉट बनाया गया है। निगम की ओर से नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। हमारा प्रयास पहली ही सूचना पर इलाकों को सेनीटाइज कराना है इसके लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।
इससे पूर्व नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, गफार अहमद, कुंवर इकरामुद्दीन, बालियान व भाजपा के महेंद्र भारती आदि ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कोरोना के संदर्भ में तैयारियों के लिए आपातकालीन बैठक बुलाने का आग्रह किया था।
पार्षद गफ्फार अहमद ने बताया पूरे महानगर में सैनिटाइजेशन का अभियान उसी कड़ी का एक हिस्सा है। वहीं दूसरी हो सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने बताया की सूरजकुंड श्मशान घाट को लेकर जो शिकायतें भाजपा नेता दुष्यंत रोटा ने की थी उनका भी निस्तारण कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह स्वयं श्मशान घाट पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण परीक्षण किया।

