जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।
बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट
यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।
यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान
रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं।

