Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

मोटे की घरवाली गाना रिलीज, हिमांशी गोस्वामी ने जमकर लगाए ठुमकें

  • सिंगर फरमानी नाज़, फरमान नाज़, ज्योति सैनी और मोनू बच्चास ने बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: हरियाणवी गाना मोटे की घरवाली रिलीज हो गया है। गाने की रिलीजिंग के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस हिमांशी गोस्वामी ने अपने लटके-झटकों से दर्शकों से मन मोह लिया। हिमांशी ने गाने के अभिनेता गोविंद सैनी के साथ मोटे की घरवाली पर जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा हिमांशी ने गोविंद के साथ बहू काले की, तू चीज़ लाजवाब और बीन बजाता जा सपेरे समेत कई गानों पर प्रस्तुति देते हुए अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरा।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 9.31.21 AM

गाने को अपनी आवाज़ देने वाले भाई-बहन की जोड़ी फरमानी नाज़ और फरमान ने भी दर्शकों की फरमाईश पर गाना गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और जमकर तालियां बजाई। गेस्ट सिंगर के रूप में कार्यक्रम में आई गायिका ज्योति सैनी और गायक मोनू बच्चास ने भी अपनी आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 9.31.23 AM

शहर के भोपा रोड पर स्थित एएसजे ग्रांड प्लाजा मॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची हरियाणवी अभिनेत्री एवं मॉडल-डांसर हिमांशी गोस्वामी ने रिमोट का बटन दबाकर मोटे की घरवाली गाने को रिलीज किया। कार्यक्रम की शुरूआत शामली निवासी गेस्ट सिंगर मोनू बच्चास ने अपनी उम्दा और जादूई आवाज़ में गाना सुनाकर की। उसके बाद गेस्ट सिंगर ज्योति ने अपनी मखमली आवाज़ में गाना सुनाकर महफिल में समा बांध दिया।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 9.31.29 AM

बेहद कम उम्र की इस गायिका की आवाज़ सुनकर दर्शक दंग रह गए और कई बार दर्शकों की फरमाईश पर ज्योति ने प्रोग्राम के दौरान कई गाने सुनाए। हिमांशी गोस्वामी ने भी ज्योति के गायिकी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा गाने को कोरियोग्राफ करने वाले मुजफ्फरनगर के कोरियोग्राफर नोमित बिरला और उनके सहयोगी अंकित ने हिमांशी गोस्वामी के साथ मंच तोड़ डांस किया।

हरियाणवी गाने मोटे की घरवाली को म्यूजिक ब्लैक ऑफिशियल ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होने के कुछ ही देर में गाने को हज़ारों लोगों ने देख भी लिया। गाने में इंडियन आइडियल फेम मुजफ्फरनगर की फरमानी नाज़ और उनके भाई फरमान नाज़ ने गया है|

जबकि अनिकेश ने गाने को लिखा है। हिमांशी गोस्वामी और चरसीना निवासी गोविंद सैनी इस गाने में अहम रोल में नज़र आ रहे हैं। वीडियो और ऑडियो क्वालिटी को देखकर कोई भी इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है कि इस गाने को मुजफ्फरनगर के ही लोगों ने जिले के अंदर ही तैयार किया है। मोटे की घरवाली गाने की रिलीजिंग के दौरान ग्रांड प्लाजा मॉल में दर्शकों की अपार भीड़ देखने को मिली।

बड़ी एलईडी पर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने कई बार गाने को रिपीट चलवाया और जमकर डांस भी किया। पूरा कार्यक्रम गाने के डायरेक्टर विकास सैनी के निर्देशन में आयोजित हुई। इस दौरान हिमांशी गोस्वामी और फरमानी नाज़ के साथ सेल्फी लेने वालों की कतार लगी रही। गाने के प्रमोटर किशोर कुमार गोयल ने सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करने वाली नई मंडी थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान हिमांशी गोस्वामी ने मुजफ्फरनगर वालों की तारीफ करते हुए कहा कि उसने जैसा यहां के बारे में सुना था, वैसा बिल्कुल भी नहीं है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर मौका मिला तो वो मुजफ्फरनगर में फिर से आएगी और लोगों का खूब मनोरंजन करेंगी। गायक फरमानी नाज़ और फरमान नाज़ ने भी दर्शकों के उमड़े प्यार को देखकर मुजफ्फरनगर वालों को शुक्रिया कहा।

मोटे की घरवाल गाने के निर्माता अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यकीनन ये गाना मुजफ्फरनगर के लिए नया इतिहास लिखेगा। अमित सैनी ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस हिमांशी और फिमेल बैकग्राउंड डांसर्स को छोड़कर बाकी पूरी टीम मुजफ्फरनगर की ही है। पूरा गाना मंसूरपुर के पास घासीपुरा में हाईवे पर स्थित कुंवर देवराज पंवार की हवेली में शूट किया गया है।

कार्यक्रम का सफल संचालन रूपल ने किया। रूपल ने न केवल कार्यक्रम में मंच और माइक संभाला, बल्कि गाने में उन्होंने आर्टिस्ट का मेकअप भी किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटे की घरवाली से जूड़ी पूरी टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम में ड्रेस डिजाइनर स्नेहा सैनी, मेकअप आर्टिस्ट शशि सागर, कोरियोग्राफर नोमित बिरला, ऑपरेशन टीम हेड अनिकेत सैनी, विकास सैनी, सन्नी सैनी आदि मौजूद रहे। अंत में अमित सैनी और किशोर कुमार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में पंचायत सचिवों की होगी बंपर भर्ती, 13,116 नए पदों के सृजन को मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों...

Weather Update: राजधानी में मानसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार...
spot_imgspot_img