Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार युवक की हत्या

  • बदरखा के युवक की बड़ौत थाना क्षेत्र के मलकपुर-बोहला मार्ग पर की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: थाना क्षेत्र के मलकपुर-बोहला गांव के बीच मार्ग पर बदमाशों ने बदरखा गांव निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर एसपी व बड़ौत पुलिस पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को उठाकर बड़ौत अस्पताल में रखवाया। युवक गांव से अपनी ससुराल निनाना गांव जा रहा था। बोहला गांव के पास दो युवकों ने गोली मार दी।

यह हत्या शनिवार को हुई। छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ओमदेव पुत्र रघुवीर सिंह (28) अपने घर बदरखा से सुबह अपनी ससुराल निनाना गांव में जा रहा था। उसकी पत्नी अपने मायके हुई हुई थी। वह उसे लेने जा रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैसे ही वह बोहला -मलकपुर गांव के रास्ते में पहुंचा।

तभी दो युवकों ने उसे रोक लिया। उससे वह बात करने लगे। तभी उनमें से एक युवक ने उसकी छाती से सटाकर तमंचे से गोली चला दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर बदरखा गांव में ग्रामीणों में सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी पहुंच गई थी। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दिया। अस्पताल में मृतक की पत्नी व उसके परिजन पहुंच गए थे।

वहीं मृतक के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एसपी अभिषेक कुमार व एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि ओमदेव फाइनेंस का काम करता था। रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की संभावना हैं। मामले की जांच की जा रही है।हालांकि ओमदेव का रेत खनन का भी काम करने की गांव में चर्चा हैं। लेकिन एसपी ने इस मामले को लेकर हत्या से इंकार कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...
spot_imgspot_img