Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

दौलत की दौड़ में मुकेश अंबानी फिर पहुंचे टॉप पर, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की जो दौड़ जारी है, उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन आगे निकल गए हैं। जी हां, बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर अंबानी टॉप पर पहुंच गए।

बुधवार सुबह एक बार फिर हुआ उलटफेर

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापस लेते हुए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वां स्थान पर लिया। अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। बुधवार को सुबह सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस बीच, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 89.3 अरब डॉलर है और वह 11वें सबसे अमीर के रूप में सूची में बने हुए हैं।

बीते शुक्रवार को अडानी बने थे सबसे अमीर

फोर्ब्स की सूची से पता चलता है कि अंबानी को पिछले बदलाव में 1.4 अरब डॉलर और अडानी को 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बदलाव के बाद अरबपतियों की सूची में भी बदलाव हुआ और मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी से ऊपर निकल गए। इससे पहले, शुक्रवार को, अडानी ने फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान हासिल किया, जब उनकी कुल संपत्ति 637 मिलियन डॉलर बढ़कर 91.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, अंबानी 79.4 मिलियन डॉलर के नुकसान के बाद 11वें स्थान पर खिसक गए थे और वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 89.2 बिलियन डॉलर है।

मार्क जकरबर्ग से आगे अडाणी-अंबानी

गौरतलब है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बुधवार को दुनिया के अरबपतियों की सूची में 14 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। बता दें कि 37 वर्षीय फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को मेटा के शेयर 26 फीसदी से ज्यादा टूटने से एक दिन में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा और इसी वजह से वे दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए।

अरबपतियों की सूची में एलन मस्क टॉप पर

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है। मस्क 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ 183 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (132 अरब डॉलर) के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img