- पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सपा की शोक सभा आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: समाजवादी पार्टी के गांव मुंडेट स्थित कैम्प कार्यालय में डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में शोकसभा आयोजित की। बुधवार को आयोजित शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए धर्मवीर निर्वाल ने डा. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा. लोहिया गरीबों-वंचितों के लिए बड़ी से बड़ी ताकत से टकराने में भी पीछे नहीं हटते थे।
शोक सभा में अल्पसंख्यक सभा उप्र के पूर्व सदस्य शरीफ अहमद पलठेडी ने भूतपूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ अपने और शामली के रिश्ते बताते हुई भारी आवाज में बताया कि वो किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जिस समाजवादी पार्टी को अपने खून-पसीने से सींच कर खड़ा कर गए हैं वो किसान, मजदूर, महिला, मुस्लिम दलित के सवालों पर कोई समझौता नहीं करेगी, हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर विक्की प्रधान, संजीव राझड, रईस मिर्जा, गोपाल कश्यप, देवेंद्र वालिया, जावेद जंग, बिट्टू प्रधान, विश्वजीत पंवार, सच्चू प्रधान, विजेंद्र सिंह, नीटू चौधरी, दिनेश फौजी, उमराव सिंह कश्यप, मनीष चौधरी, सुधीर बालियान, नीरज पहलवान आदि उपस्थित रहे।

