- नगर पालिका क्षेत्र में तालाब की 820 वर्ग मीटर पर था कब्जा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शुक्रवार को नगर पालिका परिषद शामली में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुनील बंसल नगर पालिका टीम और जेसीबी के साथ शहर में सरवरपीर हाजी कॉलोनी मं पहुंचे। नगर पालिका के जेई के निर्देश पर जेसीबी ने वहां अवैध कब्जा हटवाया।
जेई सुनील बंसल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में तालाब की भूमि खसरा नंबर 2597 कुल 820 वर्ग मीटर है। इस भूमि पर पूर्व में कुछ लोगों ने प्लाट काटकर बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया था जिस पर पूर्व में कब्जा हटवाया गया था। अब फिर से वहां निवास कर रहे लोगों ने उक्त भूमि पर अपने पशु बांधना, उपले पाथना ओर अन्य तरीकों से अवैध कब्जा शुरू कर दिया था।
जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से नगर पालिका ने जेसीबी से अवैध कब्जों का हटवाते हुए नगर पालिका की भूमि का बोर्ड लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आगामी समय में किसी ने इस भूमि पर कब्जे का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

