Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग, पीएचसी मोरना ने सीएमओ इलेविन को रौंदा

  • जितेन्द्र ठाकुर की घातक गेंदबाजी, पांच विकेट चटकाए

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में पीएचसी मोरना की टीम ने सीएमओ को पांच विकेट से हराकर विजयश्री हासिल की। मैच में जितेन्द्र ठाकुर की घातक गेंदबाजी के सामने सीएमओ इलेविन के बल्लेबाज टिकट नहीं पाये। जितेन्द्र ठाकुर ने सीएमओ इलेविन के पांच विकेट चटकाकर पीएचसी मोरना को विजयश्री दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शनिवार को मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में पीएचसी मोरना व सीएमओ इलेविन के बीच मैच खेला गया। पीएचसी मोरना ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीएमओ इलेविन की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे काव्या व अभिषेक ने मैच की अच्छी शुरूआत की, परन्तु यह जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और दस रन के स्कोर पर ही काव्या ने अपना विकेट गंवा दिया। दूसरा विकेट चैथे ओवर में अभिषेक का गिरा। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 बाॅल में 23 रन बनाये।

इसके बाद मोहित 7 रन, डाॅ गौरव सिवाच 1 रन, मनजीत बेनी 35, मोनू गौतम दो रन, रोहित चार रन, दीपक कुमार चार रन, पुनीत राठी 2 रन, उद्देश्य कुमार 2 व शशांक त्यागी 2 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह सीएमओ इलेविन 17.4 ओवर में 106 रन बनाकर आॅल आउट हो गयी। मोरना की ओर से जितेन्द्र कुमार ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट लिये, सागर ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये, सोनू ने 4 ओवर में 22 रन दिये, अरसलान ने 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया, मौहम्मद शाहिद ने दो ओवर में 10 रन दिये।

107 रन का लक्ष्य लेकर मोरना पीएचसी की टीम मैदान में उतरी। मोरना की ओर से सलामी बल्लेबाज जान मौहम्मद ने 22 बाॅल में 13 रन बनाये, जबकि मौहम्मद शाहिद ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 37 बाॅल में 36 रन बनाये। कार्तिक ने 27 बाॅल पर 22 रन बनाये, जबकि सागर ने 5 बाॅल खेलकर 10 रनों का योगदान दिया। जितेन्द्र ठाकुर 1 रन, यश धवन 4 व सोनू ने तीन रन बनाकर 17वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और चार विकेट से मैच को जीत लिया। पीएचसी मोरना लीग मैचों में लगतार दूसरा मैच जीतकर लगभग क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है।

सीएमओ इलेविन की ओर से गेंदबाजी में पुनीत राठी ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये, मंजीत बेनी ने 4 ओवर में 17 रन दिये, निशांत ने 1 ओवर में 15 रन दिये, काव्या ने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया, सशांक ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि रोहित ने एक ओवर में 8 रन दिये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img