Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

सैय्यद मुनीर के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

पुरकाजी: पुरकाजी के कोहिनूर फार्म में यूपी जोड़ो यात्रा रात्रि ठहराव के बाद सुबह के समय 11बजे से 12 तक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मौन धारण कर सांसदों के निलंबन पर विरोध प्रकट किया। मौन धारण के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खेद जताया।

दोपहर 2:30 बजे यूपी जोड़ो यात्रा पुरकाजी कोहिनूर फार्म से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में रवाना हुई। यात्रा पुरकाजी के आधा दर्जन मोहल्ले से होते हुए रोडवेज पर पहुंची जहां पर नफीस फरीदी, नौशाद फरीदी ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पीबी जनता जूनियर हाई स्कूल में पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमा व पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने यात्रा का फूल माला उसे स्वागत किया।

स्वागत के बाद यात्रा नारे लगाते हुए भोजाहेडी में पहुंची। जहां पर दो जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा गांव अब्दुलपुर में मास्टर शिवनाथ के आवास पर पहुंची। जहां पर फूलमालाओ से यात्रा का स्वागत किया गया। तथा गलियों में पुष्प वर्षा भी की गई। अब्दुलपुर के बाद यात्रा गांव खाईखेड़ी में पहुंची। जहां पर त्यागी समाज के लोगों ने यात्रा का ढोल नगाडो से फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्ग का शोषण हो रहा है। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि मायावती को गठबंधन में आना चाहिए। क्योंकि भाजपा सरकार में दलितों का भी शोषण हो रहा है। इसलिए उन्हें आगे आना चाहिए। इससे पहले यात्रा का पूर्व चेयरमैन मियां नसीम के पुत्र व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैय्यद मुनीर के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

रात्रि विश्राम भी कोहिनूर फार्म पर ही उनके नेतृत्व में हुआ। जिला उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर ने बताया कि यात्रा भैसरहेडी के बाद बिजनौर के लिए प्रस्थान हो गई। जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया। जिसे देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद नजर आए। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल, सुबोध शर्मा, मियां नसीम, सुनीता सिंह पटेल, शाह आलम गौड,नौशाद फरीदी, नफीस फरीदी, विदित चौधरी,महफूज राणा,हरेन्द्र त्यागी,बिलकीश चौधरी, विनिता राजवंशी,शबनम, नूजत जहां, अर्चना रठौर, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img