- अजीम मंसूरी ने लगाई थी उसकी शादी कराने की गुहार
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना के हीरो बन चुके 2.6 फीट की हाइट वाले अजीम मंसूरी को मुंबई से बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बुलाया है। यह दावा खुद अजीम मंसूरी ने किया है। इसके अलावा अमरोहा, गाजियाबाद, दिल्ली और बिहार राज्य से भी शादी के लिए रिश्ते आने का दावा किया जा रहा है।
अजीम मंसूरी ने शामली कोतवाली और महिला थाने पहुंचकर उसकी शादी कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मीडिया में अजीम मंसूरी हीरो बनकर उभर गया। ज्यादातर बड़े न्यूज चैनलों के अलााव प्रिंट व सोशल मीडिया में भी अजीम मंसूरी ने खूब सुर्खियां बटौरी हैं।
अजीम मंसूरी ने बताया कि उसकी इस गुहार के बाद सिनेमा जगत के स्टार सलमान खान ने फोन कर अजीम मंसूरी को अच्छा डांस करने पर फिल्मों में काम देने का प्रस्ताव देने का दावा किया। अजीम मंसूरी कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी है। अजीम मंसूरी 26 वर्ष का है और उसकी हाइट महज 2.6 फीट है।

अजीम मंसूरी का दावा है उसे सलमान खान ने उसे फोन कर फिल्मों में दिलाने का दावा किया। अजीम का कहना है कि जल्द ही वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। अजीम ने बताया कि उसके पास गाजियाबाद, अमरोहा, पटियाला, दिल्ली, बिजार राज्य से भी छोटे कद वाली लड़की से शादी के लिए परिजनों के फोन आ रहे हैं।
अजीम मंसूरी ने यह भी बताया कि उन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद शादी उसकी कराने का आश्वासन दिया था।
छोटे कद वाले अजीम सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
जिस अजीम मंसूरी का छोटा कद उनकी शादी के लिए रोड़ा बना हुआ है। वहीं अजीम मंसूरी अपना समय व्यतीत करने के लिए फेसबुक व्हाट्सएप स्रैप चैट वीडियो इंस्टाग्राम भी चलाते है। जिस पर उनके हजारों फ्रेंड भी है। छोटे कद वाले अजीम मंसूरी की फेसबुक आईडी पर 1595 फ्रेंड हो चुके।
उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करते हैं। बाकी समय वह अल्लाह की इबादत करने के लिए मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज भी अदा करते हैं और नमाज के बाद लगातार वह खुदा के सामने अपनी शादी कराने की दुआएं भी मांगते हैं।
शादी में अखिलेश परिवार को भी बुलाउंगा
छोटे कद वाले अजीम मंसूरी ने बताया कि अगर उनके साइज की दुल्हन मिल जाती है तो वह अपनी शादी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव को अपनी शादी में जरूर बुलाउंगा।

