Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

नेशनल चैम्पियशिप में तीन स्वर्ण और कांस्य पदक जीते

  • मार्शल आर्ट की हैपकिडो नामक प्रतियोगिता जीते पदक

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: स्टेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नामित हुए उत्तर प्रदेश के 30 बच्चों ने दिल्ली में आयोजित नौवीं नेशनल हैपकिडो चैंपियनशिप भी जीत ली। इस प्रतियोगिता में झिंझाना के 4 बच्चों में से 3 बच्चों ने स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीतकर शामली जिले का नाम रोशन किया। जिनका झिंझाना पहुंचने पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

18 मार्च 2021 को सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नेशनल के लिए 30 बच्चों का चयन हुआ था। जिसमें झिंझाना के 11 वर्षीय समीर ने पहला स्थान प्राप्त कर शामली का नाम रोशन किया था। उपरोक्त 30 बच्चों में 4 बच्चे झिंझाना के निवासी है।

नेशनल के लिए चयनित उत्तर प्रदेश के सभी 30 बच्चों ने दिल्ली में 19 मार्च से 21 मार्च तक तीन दिवसीय 9वीं नेशनल हैपकिड़ो चैंपियनशिप 2020-21 में तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीत कर नेशनल में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ शामली जिले का नाम भी रोशन करने का काम किया।

टीम के कोच उस्मान अली ने बताया कि 11 वर्षीय मोहम्मद समीर पुत्र नदीम निवासी झिंझाना ने अंडर वेट 30 किलोग्राम में खेल का अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया । 17 वर्षीय रमन पुत्र भोपाल सिंह निवासी गांव हरसाना ने अंडर वेट 60 किलो में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

तीसरा स्वर्ण पदक 19 वर्षीय मनोज उर्फ सनोज पुत्र अजय कुमार निवासी गांव बझेडी ने जीता। 14 वर्षीय कुमारी पायल पुत्री लोकेश निवासी झिंझाना ने अंडर वेट 50 किलोग्राम में अच्छा खेल कर कांस्य पदक जीत लिया। पदक और प्रमाण पत्र लेकर सोमवार को कस्बे में पहुंचने पर चारों खिलाड़ियों का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र होने के नाते वहां के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार ने चारों बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उसके बाद कालेज के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मित्तल ने भी चारों बच्चों को प्यार और आशीर्वाद मिला। बच्चों के इस सम्मान से इन चारों बच्चों के परिवारों में खुशी का माहौल है । टीम के कोच उस्मान अली ने चारों बच्चों के सुखद जीवन के लिए मंगल कामना की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img