Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

10 फरवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति

  • 1352178 बच्चों को खिलाई जायेगी पेट के कीड़ों की दवाई – 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए लक्ष्य रखा गया

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई निशुल्क खिलाई जाएगी। जनपद में 1352178 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी तथा 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल (400 एमजी)की पूरी गोली खिलाई जाएगी, जिसे बच्चे चबाकर पानी के साथ खाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के 2897 इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, 114 मदरसों, और 2274 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई जाएगी। हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को विद्यालय में 10 फरवरी के दिन प्रवेश पत्र लेने के लिए बुलाया जाएगा तथा उसी के साथ ही बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी इसके बाद भी यदि कोई बच्चा किसी कारणवश 10 फरवरी को पेट के कीड़ों की गोली नहीं खा पाएं तो उनके लिए 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी के मध्य माॅप अप राउंड चलाया जाएगा और सभी बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

जनपद के सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएवाये तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों को खाना खिलाकर भेजें और साथ ही भोजन लेकर भी भेजें क्योंकि एल्बेंडाजोल पेट के कीड़ों की गोली भोजन के पश्चात लेने की सलाह दी जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img