Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

रालोद व सपा को झटका, नवाब अहमद व ओमवीर ने थामा कांग्रेस का दामन

  • रालोद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अहमद हमीद ने लखनऊ में ज्वाइन की कांग्रेस
  • सपा के पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर ने भी लखनऊ में कांग्रेस ज्वाइन की

मुख्य संवाददाता |

बागपत: लोकसभा चुनाव से पहले रालोद व सपा को झटका लगा है। रालोद से बागपत विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले नवाब अहमद हमीद ने रालोद छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनके साथ सपा के पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। दल बदलने की प्रक्रिया भी नेताओं की शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों को जहां झटके लगेंगे वहीं किसी को फायदा भी होगा। रालोद व सपा को बागपत जनपद में जोर का झटका लगा है। रालोद के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नवाब अहमद हमीद ने रालोद छोड़ दी है और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उन्हें ज्वाइनिंग कराई है।

अहमद हमीद ने वर्ष 2018 में रालोद ज्वाइन की थी। बसौद गांव में वर्ष 2018 में ज्वाइन करने के बाद पिछले साल विधानसभा चुनाव लड़ा था। जबकि वर्षा 2017 में बसपा के टिकट पर बागपत विधानसभा से चुनाव लड़ा था। वह दो बार चुनाव लड़े, लेकिन एक भी जीत नहीं पाए। दो चुनाव हारने के बाद अहमद अपनी भविष्य की राजनीति का ठोर अब कांग्रेस में तलाशने पहुंच गए हैं।

हालांकि रालोद ने उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी मनोनीत कर दिया था। सूत्रों की मानें तो कई मामलों को लेकर रालोद हाईकमान से नाराजगी भी चल रही थी, लेकिन अहमद हमीद इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं। अब लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने रालोद को अलविदा कहकर कांग्रेस में नई पारी की शुरुआत कर दी है।

अहमद हमीद के पिता नवाब कोकब हमीद पांच बार बागपत विधानसभा सीट से विधायक रहे और तीन बार मंत्री भी रहे हैं। राजनीतिक विरासत अब अहमद के हाथों में है। अहमद हमीद ने कहा कि रालोद से उनके कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस पार्टी से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है।

अब जनपद में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा। अहमद हमीद के साथ सपा के पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सपा में उन्हें कुछ समय के लिए राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। ओमवीर तोमर ने भी लखनऊ मेंं कांग्रेस ज्वाइन की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img